PETRO
-
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से उद्योग जगत भी चिंता में, सरकार से की ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाने की मांग
भारतीय उद्योग जगत ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सरकार से ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भारत की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होगी।
बिज़नेस | May 21, 2018, 04:48 PM IST -
पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की संभावना से तमिलनाडू ने किया इनकार
पेट्रोल और डीजल कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तमिलनाडु सरकार ने इन पर मूल्य वर्द्धित कर (VAT) में कटौती नहीं करने के संकेत दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है
बिज़नेस | May 21, 2018, 04:40 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव
रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव का रिकॉर्ड टूटने के बाद आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बना है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में फिर से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और भाव बढ़कर 76.57 रूपए प्रति लीटर हो गया है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के दाम पहले ही हर रोज नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे हैं
बिज़नेस | May 21, 2018, 08:42 AM IST -
Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव
Petrol Price at Record High: डीजल के बाद अब पेट्रोल की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का जो दर्ज किया गया है, उस भाव पर दिल्ली में पेट्रोल कभी नहीं बिका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों बढ़कर 76.24 रूपए प्रति लीटर हो गई है जो अबतक का सबसे अधिक भाव है। रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई
बिज़नेस | May 20, 2018, 01:05 PM IST -
तेल के दाम बढ़ने से सरकार का आयात खर्च 50 अरब डॉलर तक बढ़ने की आशंका, एक्साइज ड्यूटी में नहीं होगी कटौती
कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी चिंता का कारण है क्योंकि इससे देश का आयात बिल 50 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। इसका असर चालू खाते के घाटे (कैड) पर पड़ेगा।
बिज़नेस | May 19, 2018, 02:02 PM IST
-
महंगे होते पेट्रोल-डीजल के दौर में सरकार से राहत की नहीं है उम्मीद, उत्पाद शुल्क घटाने को लेकर नहीं है गंभीर
सरकार ने तेल के बढ़ते दाम से लोगों को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। उसने कहा है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी चिंता का कारण है क्योंकि इससे आयात बिल 50 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है तथा इसका चालू खाते के घाटे (CAD) पर प्रभाव पड़ेगा।
बिज़नेस | May 19, 2018, 11:03 AM IST -
पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मिलेगा अब ऋण, HPCL और STFC ने मिलाया हाथ
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (एसटीएफसी) ने आज बताया कि वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए ऋण उपलब्ध कराएगी। यह ऋण डिजिटल आधार पर दिया जाएगा।
बिज़नेस | May 18, 2018, 06:39 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी, 5 दिनों में 1 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम
गुरुवार के मुकबाले आप पेट्रोल और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.61 रुपए रही। जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 75.32 रुपए थी।
बिज़नेस | May 18, 2018, 09:56 AM IST -
और महंगे डीजल-पेट्रोल की कर लीजिए तैयारी, जल्द ही चार रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम
पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाडि़यो रखने वाले लोगों को जल्द ही एक जोरदार झटका लगने वाला है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही चार रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।
बिज़नेस | May 17, 2018, 04:52 PM IST -
कच्चा तेल 80 डॉलर के भी पार, और महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए रहें तैयार
अगर पेट्रोल और डीजल का मौजूदा बढ़ा हुआ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो आपकी परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के पार चला गया है जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वह इस लागत को ग्राहकों से वसूलने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं।
बिज़नेस | May 17, 2018, 03:47 PM IST
-
सरकार ने दी जैव र्इंधन की राष्ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी, पेट्रोल को सस्ता करने की है तैयारी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति-2018 को मंजूरी दे दी है, जिसमें पेट्रोल के साथ मिलाए जाने वाले एथेनॉल के उत्पादन के लिए कच्चे माल का दायरा बढ़ाते हुए अनुपयुक्त अनाज, सड़े आलू और चुकंदर आदि के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
बिज़नेस | May 17, 2018, 01:09 PM IST -
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 75 पैसे दूर पेट्रोल, गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
देश में डीजल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं और गुरुवार को लगातार चौथे दिन दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
बिज़नेस | May 17, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 75 के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, करीब 20 दिन बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद मंगलवार और आज बुधवार को फिर से दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
बिज़नेस | May 16, 2018, 08:40 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, डीजल की कीमतें 72 रुपए के पार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन ग्राहकों की जेब पर मार पड़ी है, करीब 3 हफ्ते बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज मंगलवार को भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 56 महीने की नई ऊंचाई और डीजल का दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है
बिज़नेस | May 15, 2018, 08:38 AM IST -
अप्रैल में थोक महंगाई दर 4 महीने की ऊंचाई पर, ईंधन के दाम बढ़ने का असर
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से देशभर में महंगाई बढ़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान थोक महंगाई दर (WPI) 4 महीने के ऊपरी स्तर पर दर्ज की गई है।
बिज़नेस | May 14, 2018, 12:36 PM IST
-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 हफ्ते बाद बढ़ोतरी, कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े दाम
लगातार 3 हफ्ते तक भाव में किसी तरह बदलाव नहीं होने के बाद आज सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। शनिवार को ही कर्नाटक में मतदान खत्म हुआ है और मंगलवार को चुनाव नतीजे आएंगे। इंडिया टीवी की टीम ने मतदान के बाद दाम बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को ही आगाह कर दिया था
बिज़नेस | May 14, 2018, 08:40 AM IST -
फिर वापस आ सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दिन, अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है ऑयल रिग्स की संख्या
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हों लेकिन जिस रफ्तार से अमेरिका में ऑयल रिग्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि सस्ते पेट्रोल और डीजल वाले अच्छे दिन फिर से वापस लौट सकते हैं। अमेरिका में ऑयल रिग्स के बारे में आंकड़े जारी करने वाली संस्था बेकर हग्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऑयल रिग्स की संख्या 3 साल के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई है
बिज़नेस | May 13, 2018, 01:45 PM IST -
आज फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, कल से इतना महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल खरीदना
आप अपनी गाड़ी का टैंक आज ही फुल करवा लें, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 13 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है।
बिज़नेस | May 12, 2018, 11:11 AM IST -
एक दिन बाद लगेगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, कंपनियों ने की इतने दाम बढ़ाने की तैयारी
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 13 मई से पेट्रोल और डीजल दोनों ही 1.5 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो जाएंगे।
बिज़नेस | May 11, 2018, 09:02 PM IST -
IOC ने बताया 24 अप्रैल के बाद क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ग्राहकों में घबराहट फैलने के थे आसार
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (IOC) के चेयरमैन संजीव सिंह ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अस्थायी तौर पर स्थिर रखने का फैसला किया है ताकि ईंधन के मूल्य में तीव्र वृद्धि नहीं हो और ग्राहकों में घबराहट न फैले।
बिज़नेस | May 08, 2018, 08:50 PM IST