1. होम
  2. प्रोफ़ाइल
  3. Mukesh Ambani
  4. Photo
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी | चेयरमैन- रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ लिमिटेड
मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। वे रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ के सबसे बड़े शेयर धारक भी हैं। कंपनी में उनकी हिस्‍सेदारी 48% है। फोर्ब्‍स के अनुसार मुख्‍यत: ऑयल एवं गैस के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी नेट वर्थ 51 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्‍स मैगज़ीन की धनी लोगों की सूची में (10 अप्रैल 2017 को जारी) मुकेश अंबानी को भारत का सबसे धनी व्‍यक्ति माना गया था। 2017 की फोर्ब्‍स लिस्‍ट के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के 33वें सबसे अमीर व्‍यक्ति थे। 6 जनवरी 2018 को उनकी नेट वर्थ 41.8 बिलियन डॉलर है। रिलायंस भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून 500 कंपनी है। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। उनके पिता धीरू भाई अंबानी एक यार्न कारोबारी थे। जिन्‍होंने 1966 में एक छोटी टेक्‍सटाइल मिल के साथ रिलायंस इंडस्‍ट्रीज़ की स्‍थापना की थी।
Read more

Mukesh Ambani

  • « Prev