1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में रियल एस्टेट घोटाले और फर्जी CLU मामले में जांच तेज, ED ने IAS संदीप कुमार को जारी किया समन

पंजाब में रियल एस्टेट घोटाले और फर्जी CLU मामले में जांच तेज, ED ने IAS संदीप कुमार को जारी किया समन

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 18, 2026 11:19 am IST,  Updated : May 18, 2026 11:24 am IST

पंजाब में रियल एस्टेट घोटाले और फर्जी CLU मामले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने इस मामले को लेकर IAS संदीप कुमार को समन जारी किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

Punjab real estate scam and fake CLU case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

पंजाब में रियल एस्टेट घोटाले और फर्जी CLU मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 7 मई 2026 को की गई छापेमारी के बाद अब ED ने GMADA के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर IAS संदीप कुमार को समन जारी किया है। उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि ED की जांच दो रियल एस्टेट ग्रुप- सुनटेक सिटी (Indian Cooperative Housing Building Society) और Altus Space Builders Pvt Ltd  से जुड़े कथित फर्जीवाड़े को लेकर चल रही है।

क्या है ईडी का आरोप?

एजेंसी के मुताबिक, सुनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए 30.5 एकड़ जमीन के 15 मालिकों की फर्जी सहमति पत्र (Consent Letters) तैयार किए गए। इन पर जमीन मालिकों के नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर Change of Land Use (CLU) हासिल किया गया। ED का आरोप है कि इसके बाद सोसाइटी ने बिना रजिस्ट्री किए लोगों से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूले। इसी CLU के आधार पर ‘La Canela’ और ‘District 7’ जैसे प्रोजेक्ट भी विकसित किए गए।

वहीं, Altus Space Builders पर खरीदारों को गुमराह कर यह दिखाने का आरोप है कि प्रोजेक्ट को GMADA से अंतिम CLU मिल चुका है, जबकि बाद में CLU रद्द हो गया था। कंपनी के प्रमोटर मोहिंदर सिंह को पहले ही घोषित अपराधी बताया जा चुका है। ED की छापेमारी के दौरान एक जगह से 21 लाख रुपये कैश बालकनी से नीचे फेंकने का मामला भी सामने आया था। एजेंसी ने बाद में ये रकम बरामद कर ली।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

ED का आरोप है कि ‘Suntec City’ नाम का बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शुरू किया गया था। ED कहना है कि सोसाइटी ने बिना किसी सेल डीड के लोगों को सदस्य बनाकर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा कर ली। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने 19 नवंबर 2022 को मोहाली के मुल्लांपुर थाने में IPC की विभिन्न धाराओं- 120B, 420, 467, 468, 471 और 472 के तहत FIR दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- जब बिल्डर ग्रुप्स पर ED ने की छापेमारी, 21 लाख रुपये फेंके गए बालकनी से, सड़क पर बिखरीं 500-500 की गड्डियां

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।