1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, गेहूं की बोरी गिरने से नीचे खड़ी कई गाड़ियां टूटीं; बाल-बाल बचे लोग

ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, गेहूं की बोरी गिरने से नीचे खड़ी कई गाड़ियां टूटीं; बाल-बाल बचे लोग

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 15, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 07:14 pm IST

लुधियाना में एक गेहूं से भरा ट्रक ओवरब्रिज पर जाकर पलट गया। इसके बाद गेहूं की बोरियां ओवरब्रिज से नीचे गिरने लगी। बोरियों की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बोरियों की चपेट में आने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त। - India TV Hindi
बोरियों की चपेट में आने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त। Image Source : REPORTER INPUT

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भारत नगर चौक पर बने एक एलिवेटेड पुल के ऊपर एक लोडेड ट्रक जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल के किनारे रेलिंग से टकरा गया। ट्रक अनियंत्रित होने की वजह से गेहूं से भरी बोरियां ट्रक से बाहर निकल कर ओवरब्रिज से नीचे गिरने लगा। गेहूं की बोरियां गिरने की वजह से पुल के नीचे जा रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोप ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

पुल से नीचे गिरी बोरियां

दरअसल, लुधियाना के भारत नगर चौक पर एलिवेटेड पुल से गुजर रहे एक ओवरलोड ट्रक के पुल के किनारे से टकरा जाने की वजह से अचानक करीब 50-50 किलो वजनी गेहूं की बोरियां पुल से नीचे गिर गईं। हादसे में नीचे से गुजर रही स्विफ्ट और होंडा सिटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही एक बाइक और पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। कारों में मौजूद ड्राइवर घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

ड्राइवर हुआ फरार

वहीं मौके का जायजा लेने पहुंचे लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि ओवरस्पीडिंग और मोड़ के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिसकी वजह से पुल के किनारे से टकराने के कारण बोरियों की रस्सियां अचानक झटका लगने से खुल गई और बोरियां पुल से नीचे गिर गईं। पुल से गिरती बोरियों से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। आरोपी ट्रक ड्राइवर अभी मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ओवरलोड ट्रक को पुल पर जाने की अनुमति कैसे मिली और लापरवाही कहां हुई। (इनपुट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

भतीजे पर आया चाची का दिल, पति ने खुद करा दी दोनों की शादी; बोला- 'मार भी सकती थी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।