1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमित 15 और लोगों की मौत, टीकाकरण की तैयारियां शुरू

राजस्थान में Coronavirus संक्रमित 15 और लोगों की मौत, टीकाकरण की तैयारियां शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 07:58 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2500 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1592 नये मामले बृहस्पतिवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,87,219 हो गई है।

15 more COVID deaths, 1,592 new cases in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2500 हो गई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2500 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1592 नये मामले बृहस्पतिवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,87,219 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2500 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 468, जोधपुर में 262, अजमेर में 205, बीकानेर में 164, कोटा में 155, भरतपुर में 115, उदयपुर में 106 और पाली में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Stories

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 2339 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,65,689 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1592 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,87,219 हो गयी जिनमें से 19,030 रोगियों का उपचार चल रहा है। नये मामलों में जयपुर में 365, जोधपुर में 166, कोटा में 91, अजमेर में 82, अलवर में 81, पाली में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए 2021 में कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण शुरू हो जाएगा। शर्मा ने कहा कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में सरकारी और निजी चिकित्सा सेवाओं में काम करने वाले कर्मियों और राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ टीकाकरण और ऑपरेशन गाइड के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। शर्मा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है और जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2,444 कोल्ड चेन टीकाकरण बिंदुओं की पहचान की गई है। 

तीन राज्य स्तरीय टीकाकरण केंद्र जोधपुर, जयपुर और उदयपुर में और सात टीकाकरण केंद्र संभाग स्तर पर बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में टीकाकरण टीमों के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।