जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 23,344 हो गयी जिनमें से 5,211 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 499 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जयपुर व अजमेर में एक-एक और संक्रमित की मौत हो गई।
Related Stories
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 171 हो गयी है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 26, अजमेर में 24, बीकानेर में 21, नागौर व पाली में 15-15 तथा धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये। इनमें अलवर में 40, जयपुर में 33, उदयपुर में 31, नागौर में 21, भरतपुर में 17 व सवाई माधोपुर में सात नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।