1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 121 नये मामले, तीन और संक्रमितों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 121 नये मामले, तीन और संक्रमितों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 01:51 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में सोमवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 402 हो गया। इसके साथ ही संक्रमण के 121 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17392 हो गयी।

3 Deaths, 121 More COVID-19 Cases In Rajasthan- India TV Hindi
3 Deaths, 121 More COVID-19 Cases In Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में सोमवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 402 हो गया। इसके साथ ही संक्रमण के 121 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 17392 हो गयी। फिलहाल 2272 मरीज उपचाराधीन हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में दो व कोटा में एक और संक्रमित की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 402 हो गई है।

Related Stories

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है जबकि जोधपुर में 43, भरतपुर में 34, कोटा में 23,अजमेर में 17, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 26 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 121 नये मामले सामने आये। इनमें बाड़मेर में 14, भरतपुर में 18, बीकानेर में नौ, जयपुर में 13, नागौर में 12, कोटा में 16, सिराही में 11, उदयपुर में 10 नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।