1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 328 नये मामले, छह और मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 328 नये मामले, छह और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 01:24 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 328 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 38,964 हो गयी जिनमें से 10,745 रोगी उपचाराधीन हैं।

6 more die due to Coronavirus in Rajasthan; 328 fresh cases recorded- India TV Hindi
6 more die due to Coronavirus in Rajasthan; 328 fresh cases recorded Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 328 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 38,964 हो गयी जिनमें से 10,745 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं बुधवार को छह और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 650 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पाली में तीन, करौली में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। 

Related Stories

अधिकारी ने बताया कि अन्य राज्य के दो संक्रमितों की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 650 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 183 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि  वहीं जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 30, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक अलवर मे 154, जयपुर में 61, अजमेर में 47, राजसमंद में 16, भीलवाड़ा में 13 व दौसा में 10 नये रोगी सामने आए। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्यभर में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।