1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अजमेर 1992 कांड की तरह आरोपी ने छात्रा को किया ब्लैकमेल, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

अजमेर 1992 कांड की तरह आरोपी ने छात्रा को किया ब्लैकमेल, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 03, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 03:06 pm IST

अजमेर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां 1992 की तरह ही एक युवक ने एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और अपने दोस्तों संग गैंगरेप किया

आरोपी की तस्वीर- India TV Hindi
आरोपी की तस्वीर Image Source : INDIA TV

अजमेर: जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सोशल मीडिया पर एक स्कूली छात्रा के साथ रेप और अश्लील फोटो,वीडियो से ब्लैकमेल करने की घटना 1992 के सनसनीखेज ब्लैकमेल कांड की तर्ज की तरह ही सामने आया है, जिससे एक बार शहर भर में सनसनी मची हुई है। दरअसल पुलिस को रेप और अश्लील फोटो,वीडियो से ब्लैकमेलिंग की एक शिकायत मिली, जिसकी उन्होंने जांच करनी शुरू की और घटना में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार किया।

ऐसे हुई थी दोस्ती

अजमेर पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अरबाज सेवन वंडर के बाहर फोटोग्राफी करता है। चूंकि आसपास के स्कूल में पढ़ने वाली कई लड़कियां सेवन वंडर आती-जाती रहती हैं, इसलिए अरबाज़ को बड़ी आसानी से उससे (पीड़िता) दोस्ती करने का मौका मिल गया। जांच में पता चला कि अरबाज और इरफान से संपर्क में कई स्कूली छात्राएं हैं। पुलिस को दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) में कई ऐसे नंबर मिले हैं जिन पर लगातार बातचीत हो रही थी। इरफान और अरबाज के अलावा इस मामले में कई और नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को चार और अन्य लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कोर्ट में किया पेश

उधर आरोपी राती डांग निवासी इरफान और नौसर निवासी अरबाज़ को पुलिस ने रविवार को अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर दो दिन का डिमांड मांग लिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। दो युवकों को गिरफ्तार कर चार युवकों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि अक्टूबर 23 में कोचिंग सेंटर पर उसकी बेटी की एक लड़की से दोस्ती हुई।

पिता ने की शिकायत

आगे उन्होंने बताया कि उसने बेटी को इंस्टाग्राम पर एक लड़के की आईडी भेज कर फ्रेंडशिप करने के लिए कहा जिसे बेटी ने ब्लॉक कर दिया। फिर बेटी की दोस्त ने वापस उसे जाल में फंसा कर इंस्टाग्राम पर एक लड़के से उसकी दोस्ती करवा दी। आरोपी ने बेटी को जाल में फंसा कर इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड चुरा लिया और फिर बेटी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए कई लड़कियों का अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। और अश्लील क्लिप से बेटी को ब्लैकमेल कर रुपए की डिमांड करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बेटी ने घर से चोरी छुपे लाखों रुपए दे दिए। आरोपी जब भी पैसे लेने आता उसे वक्त उसके साथ एक युवक और होता था।

की विधायक ने कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं, अजमेर उत्तर क्षेत्र के विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और दक्षिण क्षेत्र की विधायक अनीता बघेल ने मांग की है कि लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ये भी पता करें कि इस ग्रुप ने कितनी लड़कियों को शिकार बनाया है। देवनानी ने तो ये मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया जाए। साथ ही कहा कि वह स्वयं इस मामले में निगरानी कर रहे हैं आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी बात की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बकरियां चराने गया युवक 70 फीट गहरे कुएं में गिरा, शव निकालने के लिए 72 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- VIDEO

राजस्थान: कोटा के RSS शहर सेवा प्रमुख की हत्या मामले में कार्रवाई, आरोपी फैजान और जीशान गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।