1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोले अर्जुन राम मेघवाल, 'राजस्थान की जनता ने बीजेपी को लाने का मन बना लिया'

इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोले अर्जुन राम मेघवाल, 'राजस्थान की जनता ने बीजेपी को लाने का मन बना लिया'

 Published : Nov 16, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 11:49 pm IST

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इनकी सरकार पांच साल तक केवल लड़ती रही। जनता ने जब इनसे काम करने के लिए कहा तो एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बीजेपी नेता ने कहा कि जनता अब हमें मौका देने वाली है।

अर्जुन राम मेघवाल - India TV Hindi
अर्जुन राम मेघवाल Image Source : SCREENSHOT

Chunav Manch: राजस्थान का चुनावी समर सातवें आसमान पर है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने तरकश में रखे अपने सभी तीर छोड़ दिए हैं। मैदान पर जबरदस्त माहौल देखने को मिले रहा है। इसी बीच केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 से 2023 की कांग्रेस वाली सरकार अब तक की सबसे अस्थिर सरकार रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए। जनता इस सरकार, उनके मंत्रियों और सरकार से परेशान हो चुकी है। इसलिए अब प्रदेश की जनता ने यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है।

'इनकी सरकार इनके ही विधायकों ने अस्थिर की थी'

बीजेपी नेता ने कहा कि पांच साल तक इनकी सरकार अस्थिर रही। इनके विधायक मानेसर आकर बैठ गए। यह लोग बीजेपी पर आरोप लगाते हैं कि हम इनकी सरकार गिराना चाहते हैं, लेकिन क्या सचिन पायलट हमारे आदमी हैं? उनके साथ मानेसर आये विधायक क्या बीजेपी के विधायक थे? वह उन्हीं के विधायक हैं तो आरोप हम पर किस आधार पर लगते हैं? अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले पांच साल तक कोई काम नहीं किया और अब जल्दबाजी उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि वह वापस नहीं आ रहे हैं और इसीलिए अपने नाम पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 

राहुल गांधी पर अर्जुन राम मेघवाल ने बोला हमला

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह कभी भी सीरियस नहीं होते हैं। बात किसी और पर चल रही होती है और वह बोलते किसी और विषय पर हैं। बात चल रही होती है महिला आरक्षण बिल पर और वह बोलने लगते हैं ओबीसी पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी के नाम पर केवल और केवल राजनीति करते हैं और जब काम करने की बात करो तो यह लोग चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश की केवल और केवल गरीब ही जाति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।