1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Bhilwara : राजस्थान के भीलवाड़ा में चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत, तनाव के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद

Bhilwara : राजस्थान के भीलवाड़ा में चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत, तनाव के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : May 11, 2022 09:19 am IST,  Updated : May 11, 2022 12:19 pm IST

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर ने बताया कि बीती रात चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी।

Bhilwara Internet Service suspended- India TV Hindi
Bhilwara Internet Service suspended Image Source : ANI

Highlights

  • चाकूबाजी में 22 साल के युवक की मौत
  • तनाव के बाद बंद की गई इंटरनेट सर्विस

Bhilwara : राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) में चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत के बाद पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) फैल गया है। तनाव के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवाएं (Internet Services) बंद कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। 

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर ने बताया कि बीती रात कुछ युवकों के बीच आपसी झड़प हुई और झड़प में चाकूबाजी की घटना हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है । चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। 

चाकूबाजी में 22 साल के युवक की मौत

बताया जाता है कि भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर में बीती रात चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में 22 साल से युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव फैल गया। लिहाजा हलात ज्यादा न बिगड़े इसलिए एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ईद के मौके पर जोधपुर में दो गुटों के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए थे और यहां कर्फ्यू लगाना पड़ा था। भरतुप और करौली में भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं और दो गुटों के बीच टकराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।