1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक

VIDEO: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 13, 2024 11:13 am IST,  Updated : Dec 13, 2024 11:25 am IST

उप राष्ट्रपति धनखड़ के काफिले में घुसे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक का वीडियो भी सामने आया है। सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोग खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक से काफिले के बीच में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आ गया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को काफिले में घुसा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक- India TV Hindi
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को काफिले में घुसा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक Image Source : INDIA TV

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को जिस अक्षय पात्र चौराहे पर सीएम भजन लाल शर्मा के काफिले में कार घुसी थी। इसके एक घंटे बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर उसी चौराहे पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक घुस गया। इसके बाद सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। 

पुलिस ने ट्रक को रोककर दूसरी तरफ भेजा

उप राष्ट्रपति के काफिले में घुसे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की जांच की गई। हालांकि, इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उप राष्ट्रपति धनखड़ लघु भारती के सोहन सिंह कोशल विकास केंद्र के कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी दौरान अक्षय पात्र चौराहे के पास एक ट्रक काफिले में आ गया। धनखड़ के काफिल के साथ साथ साथ चलने लगा। बाद में पुलिस ने ट्रक को रोककर दूसरी तरफ भेजा।

सीएम के काफिले में कार की टक्कर से SI की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी कार्यक्रम में एक घंटे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जा रहे थे। एक घंटे में वीआईपी सुरक्षा में चूक का ये दूसरा मामला है। सीएम के काफिले में कार की टक्कर से एक एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। सुरेंद्र सिंह इसी चौराहे पर तैनात थे।

वीआईपी की सुरक्षा में चूक का मामला

हैरानी की बात ये है कि सीएम के काफिले में हुई इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। कुछ ही देर बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में भी सुरक्षा की चूक की लापरवाही देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।