1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 10 दिन में 10-15 किलो वजन कैसे कम करें? बाबा रामदेव ने बताया आसान तरीका

10 दिन में 10-15 किलो वजन कैसे कम करें? बाबा रामदेव ने बताया आसान तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 09, 2025 02:05 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 02:05 pm IST

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और 10 दिन में 10 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो बाबा रामदेव के बताए गए नुस्खे अपना सकते हैं। इनके बताए टिप्स वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बाबा रामदेव का वेट लॉस तरीका।

10 दिन में 10-15 किलो वजन कैसे कम करें?- India TV Hindi
10 दिन में 10-15 किलो वजन कैसे कम करें? Image Source : FREEPIK

मोटापा इन दिनों बहुत कॉमन बीमारी हो चुकी है। WHO के मुताबिक दुनियाभर में तकरीबन 1 अरब से ज्यादा लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ा हुआ वजन न केवल आपकी पर्सनालिटी को बिगाड़ देता है बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए खुद को फिट और हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। इसके अलावा लोग डाइटिंग भी करते हैं। डाइटिंग से लेकर जिम में कई घंटे बिताने तक की कोशिशों के बावजूद कोई रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो बाबा रामदेव ने आपके मोटापे का सामाधान बताया है। बाबा रामदेव के बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप 10 दिन में 10 से 15 किलो वजन कम कर सकते हैं।

खाली पेट नींबू पानी पिएं

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करें। नींबू पानी शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

सलाद ज्यादा खाएं

बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप एक हफ्ते में वजन कम करना चाहते हैं तो सलाद का सेवन ज्यादा करें। आप अपनी डाइट में खीरा, टमाटर को शामिल कर सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। सलाद का सेवन खाने से पहले करें।

देर रात खाना खाने से बचें

अगर आप अपने लटके तोंद को कम करना चाहते हैं तो देर रात खाना खाने से बचें। 7 बजे के बाद रोटी, चावल का सेवन नहीं करें। रात में कार्ब्स वाली चीजों का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।

योग करें

सुबह उठने के बाद थोड़ी देर अनुलोम विलोम, कपालभाती जैसे योगासन करें। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी शांति प्रदान करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।