1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, बच्ची घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, बच्ची घायल

 Published : Aug 07, 2024 10:40 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 11:54 am IST

Chittorgarh Road Accident : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होई। इस हादसे में एक बच्ची घायल हुई है।

Rajasthan, road accident- India TV Hindi
चित्तौड़गढ़ सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में एक सड़क हदासे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक साल की मामूम बच्ची घायल हो गई। यह हादसा निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि एक बेकाबू कंटेनर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल मासूम बच्ची को इलाज के लिए निंबाहेड़ा चिकित्सालय लाया गया है। 

प्लेटिना बाइक से जाते वक्त हादसा 

बताया जाता है कि यह हादसा देर रात हुआ। हादसे के वक्त हाईवे पर अंधेरा छाया हुआ था। बताया जाता है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वे सभी प्लेटिना बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला, तीन पुरुष और एक आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गयी। वहीं एक लगभग डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

शंभूपुरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा रहनेवाले 

हादसे में मरनेवालों की शिनाख्त शंभूपुरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा निवासी सुरेश और उसके परिवार के लोगों के रूप में हुई है। इस हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर और एसपी भी निम्बाहेड़ा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।