1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान चुनाव: लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल, इन विधायकों को लेकर की नारेबाजी

राजस्थान चुनाव: लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल, इन विधायकों को लेकर की नारेबाजी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 14, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 05:55 pm IST

राजस्थान चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के ऐलान से पहले कांग्रेस में घमासान मचा है। कुछ विधायकों को वापस टिकट नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा।

कांग्रेस कार्यकार्तओं का प्रदर्शन- India TV Hindi
कांग्रेस कार्यकार्तओं का प्रदर्शन Image Source : ANI

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख तय हो गई है। उससे पहले राजस्थान कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। शुक्रवार को कांग्रेस वॉर रूम में उम्मीदवारों के चयन को लेकर राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पार्टी वॉर रूम के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि कुछ मौजूदा विधायकों को वापस टिकट नहीं दिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कामां विधायक जाहिदा खान को लेकर काफी नाराजगी है। 

सीईसी की बैठक के बाद नाम का ऐलान

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार दोपहर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां भी दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

इन विधायकों के खिलाफ लगे नारे

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार, किशनपोल (जयपुर) विधायक अमीन कागजी, सरदारशहर (चूरू) विधायक अनिल शर्मा और कामां विधायक जाहिदा खान के खिलाफ नारे लगाए। बैठक से पहले कामां, सवाई माधोपुर, किशनपोल और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समूह ‘वॉर रूम’ के पास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चारों मौजूदा विधायकों के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। 

पार्टी कार्यकर्ता ने क्या कहा?

सवाई माधोपुर के एक पार्टी कार्यकर्ता अली मोहम्मद ने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस दानिश अबरार को टिकट देती है तो वह हार जाएंगे। उन्होंने पांच साल तक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की, हमें उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। उनसे मिलना एक कठिन काम था और इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।’’ कामां के एक अन्य कार्यकर्ता ने दावा किया कि जाहिदा के खिलाफ भारी नाराजगी है और लोग चाहते हैं कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दे जो जीत सकें। कांग्रेस ने 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

I.N.D.I.A. गठबंधन की बड़ी तैयारी, RSS के गढ़ में करेगी पहली रैली!

EVM का बटन दो बार दबा देंगे तो क्या होगा? यहां जानिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।