1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमित और 10 लोगों की मौत, सामने आए 1247 नये संक्रमित

राजस्थान में Coronavirus संक्रमित और 10 लोगों की मौत, सामने आए 1247 नये संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 08:08 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को और 10 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2578 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1247 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,94,831 हो गई है।

COVID-19: Rajasthan reports 10 more deaths, 1247 new cases- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को और 10 लोगों की मौत हो गई। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को और 10 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2578 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में संक्रमण के 1247 नये मामले आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,94,831 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2578 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 482, जोधपुर में 274, अजमेर में 210, बीकानेर में 164, कोटा में 160, भरतपुर में 117, उदयपुर में 108, और पाली में 104 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 2237 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,77,743 लोग ठीक हो चुके हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 1247 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,94,831 हो गयी जिनमें से 14,510 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 303, जोधपुर में 98,कोटा में 96, भीलवाडा में 67, उदयपुर, डूंगरपुर में 65—65, अजमेर में 56, अलवर में 54 नये संक्रमित शामिल हैं।

वहीं, जोधपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन मौतों के आंकड़े चौकाने वाले हैं। बीते मंगलवार को जोधपुर में कोरोना संक्रमण के 115 नए रोगियों की पहचान की गई जबकि मंगलवार को जोधपुर एम्स में कोरोना से संक्रमित एक रोगी की मौत हो गई। इस मौत के साथ जोधपुर में कोरोना की बीमारी से मरने वालों की संख्या 805 हो गई है। शहर में संक्रमण दर भी इन दिनों 10 फीसदी के पास आ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।