1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. प्रतिबंध के बावजूद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कोट बांध में लगाई छलांग, VIDEO हो रहा वायरल

प्रतिबंध के बावजूद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कोट बांध में लगाई छलांग, VIDEO हो रहा वायरल

 Published : Sep 05, 2025 07:26 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 07:26 pm IST

प्रशासन की ओर से कोट बांध में नहाने और छलांग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

rajendra singh gudha- India TV Hindi
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कोट बांध में छलांग लगाई। Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के कोट बांध से शुक्रवार को एक बड़ा मामला सामने आया। यहां पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बांध में छलांग लगा दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस जवानों के साथ-साथ कोट बांध के तैराक रतन गुर्जर भी मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से कोट बांध में नहाने और छलांग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद पूर्व मंत्री गुढ़ा का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें वीडियो-

विवादों से रहा गहरा नाता

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा का विवादों से गहरा नाता रहा है। वे अक्सर अपनी बयानबाजी और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सबसे चर्चित मामला लाल डायरी प्रकरण का रहा, जिसने प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इस प्रकरण में गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में लाल रंग की डायरी लहराते हुए बड़े-बड़े खुलासे करने का दावा किया था। गुढ़ा का कहना था कि डायरी में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई वित्तीय लेन-देन और गुप्त जानकारी दर्ज है। हालांकि, इस मुद्दे पर राजनीति लंबे समय तक गर्माई रही और मामला आज भी विवादों से जुड़ा है।

दीया कुमारी को लेकर की थी पर्सनल टिप्पणी

इसके अलावा गुढ़ा कभी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करने तो कभी अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने के चलते भी चर्चाओं में रहे हैं।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

'तेजस्वी नाचना चाहते हैं तो नाचें, उन्हें कौन रोक सकता है? मैं आरजेडी में नहीं हूं', बोले तेज प्रताप

राजस्थान के इस शहर में धर्मांतरण का बड़ा खेल, हॉस्टल में रेड डालकर 52 बच्चों को छुड़ाया गया, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।