1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: पेपर लीक मामले में डोटासरा के घर पहुंची ED, ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर भी छापे

राजस्थान: पेपर लीक मामले में डोटासरा के घर पहुंची ED, ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर भी छापे

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 26, 2023 12:30 pm IST,  Updated : Oct 26, 2023 12:30 pm IST

आज ED की टीम राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारने पहुंची है।

Govind Singh Dotasra- India TV Hindi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी के छापे Image Source : FILE PHOTO

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान में पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे हैं। आज सुबह से ही गोविंद सिंह डोटासरा के घर ED की टीम पहुंच गई और साथ ही दौसा जिले के महवा में भी ओम प्रकाश हुडला के यहां पहुंची। जानकारी मिली है कि सीकर में गोविंद डोटासरा के घर के अलाना कलाम कोचिंग पर भी ED की टीम पहुंची है।

ओम प्रकाश हुडला के पेट्रोल पंप पर भी पहुंची ED

बताया गया है कि महवा विधायक ओम प्रकाश हुडला के पेट्रोल पंप पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। लगभग एक घंटे पहले ईडी की टीम वहां पहुंची है। इस पेट्रोल पंप पर कांग्रेस विधायक ने अस्थाई निवास बना रखा है। जहां एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। वहीं सीकर में भी नवलगढ़ रोड स्थित घर में ईडी पहुंची है। जानकारी मिली है कि खुद पीसीसी चीफ सीकर बंगले पर मौजूद हैं। गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर रेड के लिए 7 जगहों पर CRPF की टीमों के साथ ED की टीम पहुंची है।

स्कूली शिक्षा मंत्री रह चुके हैं डोटासरा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला एवं कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। ईडी ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के बीड जिले में 6 घंटे में हुए दो भीषण हादसे, 10 लोगों की मौत

फर्जी IPS बनकर पुलिस अधिकारियों को करता था फोन, वसूली ही नहीं फटकार भी लगाता था; ऐसे हुआ गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।