1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: जिम में एक्सरसाइज कर रहे बिजनेसमैन को गोलियों से भूना, दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाली गैंग पर शक

राजस्थान: जिम में एक्सरसाइज कर रहे बिजनेसमैन को गोलियों से भूना, दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाली गैंग पर शक

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 07, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 01:07 pm IST

बिजनेसमैन रमेश रुलानिया एक बाइक शोरूम और एक होटल के मालिक थे। हमलावर सुबह करीब 5.20 बजे पहली मंजिल पर स्थित जिम में घुसा और रुलानिया पर करीब से गोली चलाकर मौके से फरार हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में मंगलवार सुबह जिम में कसरत कर रहे एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित एक जिम में सुबह-सुबह हुई। एक अज्ञात हमलावर ने 40 वर्षीय व्यवसायी रमेश रुलानिया पर गोलियां चला दीं। रुलानिया एक बाइक शोरूम और एक होटल के मालिक थे। हमलावर सुबह करीब 5.20 बजे पहली मंजिल पर स्थित जिम में घुसा और रुलानिया पर करीब से गोली चलाकर मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमी चंद खारिया ने बताया कि जिम के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को गोलीबारी से कुछ क्षण पहले जिम में घुसते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "जिम में मौजूद अन्य लोग रुलानिया को पास के एक अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

रोहित गोदारा गैंग से मिली थी धमकी

पुलिस को संदेह है कि यह हत्या रुलानिया को कुछ दिन पहले पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय रोहित गोदारा गैंग से मिली जबरन वसूली की धमकी से जुड़ी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र के कई अन्य व्यापारियों को भी धमकियां दी गई थीं। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी घर के बाहर हुई रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंग के दो शूटर मारे गए थे।

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा?

बता दें कि बीकानेर जिले के लूणकरणसर का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा राजू ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसका नाम सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड और करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी सामने आया था। गोदारा का असली नाम रावताराम स्वामी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

देर रात सड़क किनारे रुका ट्रक, उतरा ड्राइवर और महिला को किडनैप कर हो गया फरार, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग

नाइट ड्यूटी पर था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर लौटा तो पीटने लगा छाती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।