1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 203 नये मामले, 2,142 रोगी उपचाराधीन

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण के 203 नये मामले, 2,142 रोगी उपचाराधीन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 09:35 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 09:35 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नये मामले बृहस्पतिवार को आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,22,281 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 2,789 मौत हो चुकी हैं।

Rajasthan reports 203 new Coronavirus cases in last 24 hours- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नये मामले बृहस्पतिवार को आए। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नये मामले बृहस्पतिवार को आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,22,281 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 2,789 मौत हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 203 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,22,281 हो गई है जिसमें 2,142 रोगी उपचाराधीन है। नये मामलों में जयपुर में 44, उदयपुर में 25, भीलवाडा में 24, कोटा में 16, बांसवाडा-जोधपुर में 14-14, अजमेर में 11, राजसमंद में 8, डूंगरपुर में 7 नये संक्रमित शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में 93 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,17,350 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,789 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 22,854 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हो गई। इस वर्ष एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक नए मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में 76 दिन बाद इतने अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 25 दिसम्बर को एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 126 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई। देश में अभी 1,89,226 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,09,38,146 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.92 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,42,58,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,78,416 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 126 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 54, पंजाब के 17 और केरल के 14 लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,58,189 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,610, तमिलनाडु के 12,530, कर्नाटक के 12,379, दिल्ली के 10,931, पश्चिम बंगाल के 10,283, उत्तर प्रदेश के 8,740 और आंध्र प्रदेश के 7,177 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।