जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक 362 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 41,298 हो गयी जिनमें से 11319 उपचाराधीन हैं। वहीं शुक्रवार को सात और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 674 हो गई।
Related Stories
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर में चार, अजमेर में दो, बाड़मेर में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 667 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 184 हो गयी है।
अधिकारी ने बताया कि जोधपुर में 83, भरतपुर में 53, अजमेर में 43, बीकानेर में 42, कोटा में 34, पाली में 30, नागौर में 24, अलवर में 16 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में 362 नये मामले आए। इनमें कोटा में 122, सीकर में 61, बीकानेर में 42, जयपुर में 38, अजमेर में 34, अलवर में 22 व झालावाड़ में 26 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।