1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बाद सचिन पायलट भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बाद सचिन पायलट भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 09:47 pm IST

दिग्गज गुर्जर नेता और गुर्जर आरक्षण आंदोलन के कर्ताधर्ता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं।

Sachin Pilot tests corona positive- India TV Hindi
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। Image Source : PTI

जयपुर: दिग्गज गुर्जर नेता और गुर्जर आरक्षण आंदोलन के कर्ताधर्ता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। पायलट की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर कर दी। सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और जो कोई भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

Related Stories

सचिन पायलट ने ट्वीट किया, "मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जो कोई भी पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मैं डॉक्‍टर की सलाह ले रहा हूं और जल्‍द ठीक होने की उम्‍मीद है।" बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश उपचुनाव में चुनावी रैलियों और बिहार चुनाव की सभाओं में शामिल हुए थे।

इससे पहले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। अपनी कमजोर तबीयत की वजह से ही वे आंदोलन के समय भी ज्यादातर समय अपने हिंडौन स्थित घर पर रहे। कर्नल बैंसला की गैरमौजूदगी में रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विजय बैंसला ने कमान संभाल रखी थी।

इस बीच प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2032 तक पहुंच गया, जबकि 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2032 हो गयी। 

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,19,327 हो गयी जिनमें से 17,352 रोगी उपचाराधीन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।