1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 149 नये मामले, संक्रमण से सात और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 149 नये मामले, संक्रमण से सात और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 12:42 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 22212 हो गयी जिनमें से 4846 रोगी उपचाराधीन हैं।

Seven more Coronavirus deaths reported in Rajasthan- India TV Hindi
Seven more Coronavirus deaths reported in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 22212 हो गयी जिनमें से 4846 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण से आज सात और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 489 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पाली में तीन, जोधपुर में दो, नागौर में एक व उदयपुर में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 169 हो गयी है जबकि जोधपुर में 64, भरतपुर में 40, कोटा में 26,अजमेर में 22, बीकानेर में 18, नागौर में 15, पाली में 15 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक नागौर में 29, जयपुर में 25, अलवर में 21, अजमेर में 20, भरतपुर में 16, बीकानेर में 13, दौसा में 11 व झुंझुनू में आठ नये मामले दर्ज किए गए। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।