1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े केस में आरोपी जावेद को मिली जमानत

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े केस में आरोपी जावेद को मिली जमानत

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2024 01:58 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 02:37 pm IST

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर पूरे देश में हंगामा हुआ था। गुरुवार को हाई कोर्ट की खंडपीठ ने इस हत्याकांड से जुड़े मामले में एक आरोपी जावेद को जमानत दे दी है।

Udaipur Kanhaiyalal murder case- India TV Hindi
उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड। Image Source : ANI

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल टेलर की हत्या से जुड़े एक मामले में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आज हाई कोर्ट की खंडपीठ में इस मामले पर सुनवाई हुए जिसके बाद एक आरोपी जावेद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने आरोपी जावेद को दो लाख रुपए के जमानत मुचलके व एक लाख राशि की सशर्त जमानत।

NIA ने गिरफ्तार किया था

कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े आरोपी जावेद को केन्द्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने गिरफ्तार किया था। जावेद पर आरोप था कि उसने कन्हैयालाल की हत्या वाले दिन रेकी की थी। जावेद ने कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपी रियाज से मुलाकात भी की थी। लोकेशन के आधार पर एनएआईए साबित नहीं कर पायी कि जावेद ने रेकी की थी। रियाज अटारी और मोहम्मद गौज ने इसकी दुकान पर वीडियो देखा और वहीं से सरकुलेट किया। लेकिन लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर साबित नहीं हो पाया कि जावेद की संलिप्तता थी।

आरोपी रियाज अंसारी को लाया गया था हॉस्पिटल

इससे पहले बीते जुलाई महीने में कन्हैयालाल टेलर की हत्या के आरोपी रियाज अंसारी को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया था। जानकारी के मुताबिक, रियाज अंसारी को पेट और आंखों की समस्या को लेकर अस्पताल लाया गया था। उसे अस्पताल में जांच के बाद एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया था।

पीएम मोदी ने भी किया था हत्या का जिक्र

बीते साल राजस्थान विधानसभा चुनाव के वक्त पीएम मोदी ने भी एक रैली में उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र किया था। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह आतंकियों से सहानुभूति रखने वाली सरकार थी। पीएम मोदी ने कहा था कि उदयपुर में कन्हैयालाल जी के साथ आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है।

ये भी पढ़ें- रिश्ता शर्मसार! राजस्थान में 28 साल के बेटे ने अपनी मां से किया दुष्कर्म, आरोपी ने कोर्ट में बताई दरिंदगी की वारदात

पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण, कर्मचारी की मृत्यु पर रिश्तेदारों को पेंशन, जानें किस सरकार का फैसला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।