1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान से दबोचा SSC परीक्षा धांधली मामले का वांटेड लोकेश

यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान से दबोचा SSC परीक्षा धांधली मामले का वांटेड लोकेश

 Reported By: Vishal Singh Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 31, 2026 08:28 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 08:43 pm IST

UP STF ने उस वांटेड को अलवर से पकड़ लिया है जो ऑनलाइन परीक्षा सीएपीएफ और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल में राइफलमैन परीक्षा-2026 में धांधली के मामले में आरोपी है।

UP STF ने पेपर में धांधली...- India TV Hindi
UP STF ने पेपर में धांधली करने के आरोपी लोकेश को अलवर से पकड़ा। Image Source : REPORTERS INPUT

परीक्षा धांधली मामले में वांटेड को पकड़ने में UP STF को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की तरफ से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा सीएपीएफ और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल में राइफलमैन परीक्षा-2026 में धांधली करने वाले गिरोह के वांटेड अभियुक्त लोकेश को UP STF ने गिरफ्तार कर लिया है।

अलवर से पकड़ा गया वांटेड लोकेश

UP STF ने आरोपी लोकेश को राजस्थान के अलवर से अरेस्ट किया है। अभियुक्त लोकेश के पास से 63 बनी हुई, 20 बिना बनी हुई, 9 खुली हुई (रेसबेरीपाई इन्स्टाल) TFT Screen बरामद हुई हैं। कुल मिलाकर UP STF ने 92 TFT Screen, 45 वीजीए कार्ड, 20 वीजीए टू एचडीएमआई कार्ड और 15 टाइप सी केबल रिकवर किए।

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हुए बरामद

इसके अलावा, UP STF को लोकेश के पास से 14 रेसबेरीपाई, 12 मेमोरी कार्ड, 10 यूएसबी टू यूएसबी केबल, 5 वीजीए स्विच, 4 आयरन सोल्डर व सामान, कॉपर वायर, 1 लैपटॉप लेनेवो मय चार्जर, 1 स्क्रू ड्राइवर, 01 अदद ग्लू गन, एक पैकेट वीजीए केबल, 2 पैकेट वाईफाई डॉन्गल और 1 पैकेट हीट सिंक भी मिले हैं।

ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में धांधली का है आरोप

STF को आशंका है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में टेक्निकल तरीके से धांधली करने के लिए होता होगा। STF अब जब्त किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कराएगी, ताकि पूरे गिरोह और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता चल सके।

धांधली के गिरोह पर हो सकते हैं बड़े खुलासे

UP STF अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से फरार आरोपी लोकेश की लोकेशन के बारे में पता चलने के बाद टीम ने राजस्थान के अलवर में दबिश दी और उसको गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ के माध्यम से गिरोह के अन्य मेंबर्स, फंडिंग और परीक्षा में धांधली के पूरे मॉड्यूल के बारे में मालूम किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक के मामले के सरगना हर्षवर्धन मीणा के भाई पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली थी कि उसने अभ्यर्थी को पहले ही पेपर पढ़ा दिया था।

ये भी पढ़ें- RPSC सदस्य ने 60 लाख रुपये में बेचा था व्याख्याता भर्ती परीक्षा का पेपर, 4 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।