3 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। कल संकष्ठी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल संकेत दे रही है कि कल 4 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इन राशियों को करियर, और आर्थिक मामलों में समेत जीवन के कई मामलों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 3 जुलाई का दिन इन राशि वालों के लिए नई उम्मीदों, सफलताओं के दरवाजे खोल सकता है। राशिचक्र की 12 राशियों में जानिए कौन सी हैं कल की भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि
मेष राशि वालों कल का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। लोगों की मदद मिलने से आपको राहत मिलेगी। फैमिली टाइम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुछ नए अवसर मिलने के भी संकेत हैं। बड़ी सफलता के लिए अपनी बिजनेस योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम देने का समय है। जॉब वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपका रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग होगा।
कर्क राशि
शुक्रवार का दिन कर्क राशि के लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा, जिससे आप तनाव मुक्त हो जाएंगे। किसी काम में ज्यादा समय लग सकता है। सामाजिक रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे। कल आपको घर वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा, लेकिन जरूरी फैसले बहुत सोच-समझकर लेना होगा। माता-पिता के सेहत पहले से बेहतर होगी और उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों कल का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है, आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। घर पर बिन बुलाए मेहमानों के आने के संकेत हैं। काम में में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दोस्त के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। कारोबारियों को अचानक बड़ा धन लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में वर्क लोड बढ़ने से थकान रहेगी। ऐसे में व्यवस्थित रूप से अपने काम की प्राथमिकता तय करें। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ राशि
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी की तारीफ मिलने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग कुछ समय से कमर दर्द से परेशान हैं, उन्हें इस दर्द से राहत मिलने से खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। लवमेट किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन शानदार साबित होगा। पूरा दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में मनचाही सफलता पाएंगे और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अपने जरूरी काम न टालें। ग्लैमर, मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में लाभ के संकेत है। शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। लेकिन आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें- शुक्र 4 जुलाई को करेंगे केतु के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ