Kumbh Rashifal 02 April 2026: 2 अप्रैल यानी गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान के साथ पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषों के अनुसार, कुंभ राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। कुंभ राशि वालों पर सदैव बजरंगबली की खास कृपा बनी रहती है। हनुमान जयंती का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। गुरुवार को उन्हें नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार में भी फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से अब जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक आज के दिन क्या रहने वाला है।
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की जॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-