1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: खुल जाएगा इन 6 राशियों का भाग्य, माता की कृपा से होगा अपार धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: खुल जाएगा इन 6 राशियों का भाग्य, माता की कृपा से होगा अपार धन लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 01, 2022 05:30 am IST,  Updated : Nov 01, 2022 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: - India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 1 November 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक शूल योग और सूर्योदय से रात 11 बजकर 4 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। आज का पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा । इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी व्रत और गोपाष्टमी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई रुका काम आज पूरा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। चिंता दूर होगी और पेट सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी नए स्थान पर घूमने जायेंगे। कोई शुभ सन्देश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का विचार घर वालों के साथ करेंगे। यात्रा का आनंद मिलेगा। अपने परिवार से और अधिक प्रेम बढ़ेगा।

लकी रंग-  हरा

लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आएगा। अपनी समझ से काम करना होगा, काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप सफल होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

लकी रंग-  इंडिगो

लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा,जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आपके किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी जिससे अधिक लाभ मिलेगा। शुभ काम की आज शुरुआत करेंगे। आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों कों अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है, जिससे वह जल्दी ही सफल होंगे। 

लकी रंग-  लाल

लकी नंबर - 2

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

कर्क राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुयी योजनाये फिर से चालू हो जायेंगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। देश की भलाई में उनका अहम योगदान रहेगा।

लकी रंग-  पीला

लकी नंबर - 9

सिंह राशि
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाएगा। आपको स्वास्थ्य से लाभ मिलेगा। आपकी आँखों की समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आप को आज अधिक क्रोध से बचना होगा। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ख्याल रखें और सबसे अच्छे से बातचीत करें।

लकी रंग-  गुलाबी

लकी नंबर - 6

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही खुशियों से भरा होगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी नयी जगह पर आज घूमने जायेंगे जिस से नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी मददगार की आज आप मदद करेंगे, जिस से आपको आशीर्वाद मिलेगा। घरवालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हांथों से होगी।

लकी रंग-  मरून

लकी नंबर - 5

 तुला राशि
Image Source : INDIA TV तुला राशि

तुला राशि

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आप को मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी शोहरत और अधिक बढ़ेगी जिससे आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

लकी रंग-  ब्लैक

लकी नंबर - 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा,मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।

लकी रंग-  गोल्डन

लकी नंबर - 7

धनु राशि

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाएगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

लकी रंग-  सफ़ेद

लकी नंबर - 8

मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि

मकर राशि

आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा। जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा ,जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नयी तकनीकों का अपनाएंगे ,आपका काम अच्छा चलेगा। किसी नए मित्र के साथ किसी दूसरे शहर के नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

लकी रंग-  सैफ्रॉन

लकी नंबर - 4

कुम्भ राशि

आज आपका दिन बहुत अधिक खुशियाँ लाएगा। आप घर पर लोगों के साथ अपना मत रखेंगे और अच्छा फल मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे,जिससे आपको कुछ राहत मिले। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख के काम करने से सुख मिलेगा। नेगेटिव बातों से दूर रहें और पॉजिटिव विचारो कों अपनाएंगे। महिलाये आज घर के कामों के बिजी रहेंगी। बच्चो के लिए नई नई डिशेज़ बनाएंगी।

लकी रंग -  पीच

लकी नंबर - 9

मीन राशि

आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा। आप एक नयी दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अन्न-धन में बढ़ोत्तरी होगी। आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी। नयी दिशा में काम करेंगे जिससे आपकी शोहरत को बढ़ावा मिलेगा। घर पर तुलसी का पेड़ लगायें और पूजा पाठ में मन न लगायें। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। गाय को चारा खिलाने के लिए आज आप गौशाला जायेंगे, वहाँ कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

लकी रंग -  सिल्वर

लकी नंबर - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Chhath Puja 2022: व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, तस्वीरों में देखें छठ की छटा

Vastu Tips: अगर इन दिशाओं में लगा है आईना तो हो उसे तुरंत हटा दें, होता है बहुत अशुभ

Chhath Puja2022: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Gopashtami 2022: गोपाष्टमी के दिन किया जाता है गौ माता का पूजन, जानें पूजा विधि और महत्व

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।