1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 15 December 2022: छात्रों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा बहुत ही शुभ, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 December 2022: छात्रों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा बहुत ही शुभ, जानिए अपनी राशि का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 15, 2022 05:15 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 15 December 2022: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 15 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। सुबह 7 बजकर 32 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। गुरुवार के पूरे दिन और पूरी रात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। 

1. मेष राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी लंबी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे । आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में भारी सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा ,पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक-3

2. वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी । रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक-7

3. मिथुन राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा । बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी सोसाइटी मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक-6

horoscope
Image Source : INDIA TVमिथुन

4. कर्क राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आप मैडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

5. सिंह राशि 

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा । आज कोई जरूरी काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जाएगा । आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी। आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

6. कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे । काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा । माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

horoscope
Image Source : INDIA TVकन्या

7. तुला राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेमआपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जाएंगे। आज आप  गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे ,जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक-6

8. वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक-6

9. धनु राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें । आप कोई अच्छी बुक पढ़ने का मन बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

Horoscope
Image Source : INDIA TVधनु

10. मकर राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

horoscope
Image Source : INDIA TVमकर

11. कुंभ राशि

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे। बेहतर है अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे । आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

12. मीन राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दें जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आप कोई पसंदीदा काम करेंगे। पिछले दिनों ऑफिस के पेंडिंग वर्क को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

horoscope
Image Source : INDIA TVमीन

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)  

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 15 December 2022: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में पैसे रखने से आर्थिक स्थिति होती है मजबूत, मां लक्ष्मी बरसाती हैं कृपा

क्या आपका करियर बहुत स्लो है? घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।