1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, इन 2 राशियों का होने वाला है प्रमोशन

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, इन 2 राशियों का होने वाला है प्रमोशन

 Published : Jun 21, 2022 06:00 am IST,  Updated : Jun 21, 2022 06:00 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 21 June 2022 Image Source : INDIA TV

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा ।  उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है और आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा।  किसी काम से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। सफलताएं छोटी ही सही, लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी।  इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, आज उन्हें बढ़िया जमीन अच्छे दामों पर मिल सकती है।  आय प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है।  आज के दिन गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी ।

वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, वो किसी न किसी रूप में आपके लिये फायदेमंद रहेगी।  इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, आज समाज में उनकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज के दिन मछलियों को दाना डालें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी । 

मिथुन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते आपको लाभ हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बन सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा ।  आज बच्चों के पुरस्कार वितरण समारोह में बुलावा आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। शारीरिक दृष्टि से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन मंदिर के बाहर जरुरतमंद को पानी की बोतल दान करें, समय आपके अनुकूल रहेगा। 

कर्क राशि 

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 21 June 2022

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आज अपने काम में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।  सही और गलत फैसले में आपकी उलझनें बढ़ सकती है।  स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद कर सकते हैं।  आज के दिन बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। 

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 21 June 2022

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके सहकर्मी और सीनियर आपके बारे में बातें कर सकते हैं। नियमित कामकाज में मन कम लग सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है।  शारीरिक सुस्ती महसूस हो सकती है।  स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सुबह उठकर एक्सरसाइज जरूर करें। आज के दिन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, आपका काम में मन लगेगा। 

कन्या राशि 

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे।  इस राशि के जो लोग जिम जैसी एक्टिविटी से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी जिम क्लब से एज-अ-ट्रेनर ऑफर मिल सकता है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आप एक मजबूत लगन के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन ब्राहमण को भोजन कराएं, व्यवसाय में लाभ होगा ।  

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 21 June 2022

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  कार्यक्षेत्र में वर्कलोड बढ़ सकता है।  जिसके लिये आपको काफी देर तक काम करना पड़ सकता है।  बेहतर होगा शांति से काम को पूरा करें। आपको दूसरों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है। बेहतर होगा अच्छी सेहत के लिये जंक फूड को एवॉएड करें । आज के दिन मंदिर में भगवान को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।  

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा।  दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।  किसी खास व्यक्ति से कॉन्टैक्ट हो सकता है।  आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे।  आपकी पारिवरिक इनकम बढ़ सकती है।  किसी नए काम की योजना बन सकती है।  आपकी मेहनत का पुरस्कार आपको मिल सकता है।  आज के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा । 

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 21 June 2022

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनसे पैसों के मामले में मदद मिल सकती है। घर के बकाया काम निपटाने का मन बनेगा।  सोचे हुए सभी काम समय से पूरे हो जायेंगे।  माता से मदद और प्रेम मिलेगा।  पुराने दोस्तों के साथ शाम को गेट-टू-गेदर का प्लान बनेगा। आज के दिन गाय को हरी घास खिलाएं, जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा । 

मकर राशि 

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा।  पारिवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे।  आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।  परिवार के किसी काम पर धन और समय खर्च हो सकता है।  किसी शॉपिंग सेंटर में वाहन से जा रहे हैं, तो गाड़ी को पार्क करने के बाद लॉक करना न भूलें ।  आज के दिन बंदर को भिगोया हुआ चना खिलाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी ।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो छात्र डांस क्लास ज्वॉइन करना चाहते हैं, आज का दिन उनके लिये बेहतर है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  दिनचर्या में कुछ अच्छा बदलाव होगा। कोई दोस्त आपकी मदद करना चाहेगा।  व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।  रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।  आज के दिन जरूरतमंद को चावल दान करें, आपको फायदा जरुर मिलेगा ।  

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  कोई काम आज सुखद परिणाम लेकर आयेगा।  लोग आपकी किसी काम के लिये प्रशंसा करेंगे, जिसे आप बहुत समय से सुनना चाहते थे।  इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज का दिन उनके लिये बहुत ही बढ़िया है । आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है । मित्रों का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे । 

ये भी पढ़ें - 

Evening Tips: सूर्यास्त के समय इन कामों को करने से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, भूलकर भी ना करें ये काम

International Yoga Day 2022 : शराब और ड्रग्स के नशे में लिप्त थे कॉमेडियन रसेल ब्रांड, योग ने दी नई जिंदगी

Father's Day: नेहरू ने इंदिरा गांधी को जेल से लिखे थे खत, जिसे पढ़कर हर बेटी बन सकती है आयरन लेडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।