1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022: विदेश यात्रा का बन रहा है शुभ योग, लेकिन साथ में आ सकती है ये मुश्किल

Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022: विदेश यात्रा का बन रहा है शुभ योग, लेकिन साथ में आ सकती है ये मुश्किल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 21, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 02:55 pm IST

Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022: आपका ये पूरा हफ्ता कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इसे और बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब

Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022- India TV Hindi
Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022 Image Source : INDIA TV

Aquarius Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022 (कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022):  अगस्त का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। चंद्र राशि के अनुसार कुंभ राशि के जातकों (जिनका जन्म Jan 22-Feb 19 के बीच हुआ हो) का पूरा हफ्ता कैसा रहेगा और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें

जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का उसके बे स्वाद खाने को लज़ीज़ बनाता है। उसी तरह कभी-कभी थोड़ा-सा दुःख भी, हमारे जीवन में सकारात्मकता लाने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि अगर हमारे जीवन में दुःख नहीं होगा तो शायद हम सुख की असली क़ीमत और उसका आनंद नहीं ले सकेंगे इसलिए शनि देव इस सप्ताह आपको ये सीख देंगे कि दुःख आने पर खुद को शांत रखते हुए, जितना संभव हो खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें। 

Vastu Tips: तिजोरी के पास भूलकर भी ना रखें ये चीज, नहीं आएगा धन और बढ़ेगा दुर्भाग्य

भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें

इस सप्ताह आपको शराब-सिगरेट, जैसी चीजों पर अपना पैसा खर्च करने से बचाना होगा। अन्यथा ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करेगा ही, साथ ही इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती दिखाई देगी। वहीं द्वितीय भाव में वक्री गुरु के कारण परिवार में आपको इस सप्ताह अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में ख़ासा परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। 

Capricorn Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 Aug 2022: आर्थिक तंगी से हो सकता है सामना, बचने के लिए करें ये काम

विदेश यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे

वहीं वक्री शनि का आपके प्रथम भाव में होना और करियर के भाव पर दृष्टि डालना, करियर के लिहाज़ से आपके लिए इस सप्ताह को थोड़ा बेहतर बनाएगा क्योंकि इस राशि के कई जातकों को किसी विदेश यात्रा पर जाने के कई शुभ मौके मिलेंगे। जिससे आप कुछ नया सीखते हुए अपने विकास के लिए कई उचित स्रोत स्थापित कर सकेंगे। छात्रों को देखें तो इस सप्ताह बुध के रहस्य के अष्टम भाव में होने से सभी छात्रों को अपने आलस को त्यागने की सख्त हिदायत दी जाती है। क्योंकि इस दौरान आपका ये आलसी रवैया आपको कई लोगों से पीछे कर देगा। जिससे आपको आने वाले समय में परेशानियों से दो-चार होना भी पड़ सकता है। इसलिए अपना आलस त्यागकर कुछ नया सीखने की कोशिश करें। (यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।)

उपाय: गली के कुत्तों को खाना खिलाएं।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Leo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: आर्थिक तंगी का होगा समाधान, धन के देवता कुबेर की बरेसगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।