1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aries Weekly Horoscope मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 - लकी साबित होगा ये सप्ताह

Aries Weekly Horoscope मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 - लकी साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 27, 2022 04:56 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 04:09 pm IST

Aries Weekly Horoscope 29 August to 4 september 2022: चंद्र राशि के अनुसार मेष राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। इन सभी सवालों के जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से।

Mesh Saptahik Rashifal- India TV Hindi
Mesh Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ये सप्ताह बेहतर परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकेगा।
  • इस समय कई शानदार अवसर प्रदान होने के योग भी बन रहे हैं।

Aries Weekly Horoscope (मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022) : आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई देते हैं और इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के आपके छठे भाव में होने से आपका ये रवैया आपकी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध होने की आशंका रहने वाली है क्योंकि इस दौरान आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी तो खड़ी करेगा ही। साथ ही आपके निजी जीवन को भी कष्टदायक बना सकता है। मंगल की दूसरे भाव में स्थिति होने से आपकी राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से ये सप्ताह औसत दर्जे से बेहतर परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकेगा। इसके अलावा आपको समाज में अपनी स्थिति मजबूत करने और धन को बढ़ाने के लिए इस समय कई शानदार अवसर प्रदान होने के योग भी बन रहे हैं।

परंतु सप्ताह के अंत में जब चन्द्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे, तब अचानक आपका अपने परिवार से किसी बात को लेकर कोई बड़ा विवाद हो सकता है। साथ ही इसी दौरान राहु की आपके प्रथम भाव में उपस्थिति होने से आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आपके घर के लोग ही, आपको समझ पाने में सक्षम नहीं है। जिसके कारण आप सबसे दूर जाने तक का कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। इस सप्ताह की करियर भविष्यवाणी यह संकेत देती है कि इस राशि के व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को शनि देव की शुभ स्थिति से अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। ऐसे में इस अवधि के दौरान उन्हें विविध क्षेत्रों से अच्छी कमाई होने की भी संभावना है। इस सप्ताह बुध के प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में होने से आपकी राशि के छात्र अपनी मेहनत से जी नहीं चुराएंगे, जिसके कारण उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसलिए इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए मन लगाकर ही केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दें। 

उपाय: मंगलवार को भगवान हनुमान जी की पूजा करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Shastra: घर में इन कलर को कराने से छंट जाते हैं संकट के बादल, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

Vastu Tips: हल्दी से करें गणेश जी का तिलक, पीले रंग के वस्त्र पहनने से घर में आएगा गुड लक

Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।