Gajkesri Rajyog: गजकेसरी योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में युति करते हैं। कुछ ऐसा ही 10 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे जहां गुरु के साथ इनकी युति होगी और गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।
मेष राशि
गजकेसरी योग का बनना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। किस्मत आपका साथ देना शुरू करेगी और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप सफलता पाएंगे। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में आप बेहद सुखद समय बिताएंगे। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
आपकी राशि में ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा इसलिए आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मानसिक रूप से आप सशक्त होंगे और इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करियर से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा और नई दिशा आपको प्राप्त होगी। धन-धान्य की स्थिति भी पहले से बेहतर होती चली जाएगी। गुरु और चंद्रमा की युति आपको आध्यात्मिक पथ पर भी ले जा सकती है।
कन्या राशि
गजकेसरी राजयोग का निर्माण आपके लाभ भाव में होने से आप भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। इस अवधि में कारोबारियों को मनचाहा धन लाभ हो सकता है। विदेशी कारोबार करते हैं तो इस दौरान कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आप एक्टिव नजर आएंगे और आपकी ख्याति भी इस दौरान बढ़ेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग है।
मकर राशि
आपकी सप्तम भाव में गजकेसरी योग के बनने से वैवाहिक संबंधों में बेहद अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। आप जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसे अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं। आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। भाग्य के सहयोग से मनचाही जगह पर आपको नौकरी भी मिल सकती है। परिवारजनों से मेलजोल बढ़ेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Palmistry: शादी के बाद अफेयर्स और दूसरी शादी के बारे में बताती है ये रेखा, अपनी हथेली देखकर जान लें