1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Gemini Weekly Horoscope मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 : इस हफ्ते कर्ज देने से बचें

Gemini Weekly Horoscope मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 : इस हफ्ते कर्ज देने से बचें

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 28, 2022 11:00 am IST,  Updated : Aug 28, 2022 04:18 pm IST

Gemini Weekly Horoscope मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 : चंद्र राशि के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। इन सभी सवालों के जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से।

Gemini Weekly Horoscope- India TV Hindi
Gemini Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • इस सप्ताह किसी को भी उधारी देने से बचें।
  • इस सप्ताह वक्री शनि के अष्टम भाव में होने से आपको करियर में हानि पहुंचा सकता है।

Gemini Weekly Horoscope मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल  29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 :  बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आपकी आदत इस सप्ताह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में खाली समय में ज्यादा सोचने की जगह कुछ कार्य करें या घरवालों की मदद करें। इससे आपका दिमाग ज्यादा सोचने से बचेगा। आशंका है कि इस हफ्ते के अंत में चन्द्रमा के छठे भाव में प्रवेश करने पर आप से आपका कोई दोस्त, परिजन या रिश्तेदार किसी बड़ी रकम उधारी पर मांग सकता है। परंतु योग बन रहे हैं कि यदि आपने ये धन उनको दिया तो आपको न चाहते हुए भी आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ेगा इसलिए इस सप्ताह किसी को भी उधारी पर धन देने से बचें। 

वहीं सप्ताह के पूर्वार्ध में चन्द्रमा का चतुर्थ भाव में होने से घर-परिवार में किसी बड़े-बुज़ुर्ग की सेहत पारिवारिक चिंता का कारण बन सकती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक के पास लेकर जाएं और अगर संभव हो तो उनके साथ उनके साथ योग व व्यायाम में आप भी भाग लें। आशंका है कि हर बार आपका जल्दबाज़ी में होना, इस सप्ताह वक्री शनि के अष्टम भाव में होने से आपको करियर में हानि पहुंचा सकता है। क्योंकि संभव है कि जिस समय कोई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हो आप उस समय भी जल्दबाज़ी करें। इससे आप आधी-अधूरी बातें ही सुनते हुए आगे का कार्य करेंगे और खुद को किसी बड़ी मुसीबत में फंसा लेंगे। 

आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार छात्रों के जीवन में इस दौरान बहुत सी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए ये समय सबसे बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि में बुध चतुर्थ भाव में होंगे। वहीं शुरुआत में चन्द्रमा के भी चतुर्थ में होने पर बुध-चन्द्र की युति से आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। 

उपाय: भगवान विष्णु के अवतारों की कथा सुनें या पढ़ें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Aries Weekly Horoscope मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 29 अगस्त से 4 सितंबर 2022 - लकी साबित होगा ये सप्ताह

Vastu Shastra: घर में इन कलर को कराने से छंट जाते हैं संकट के बादल, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

Vastu Tips: हल्दी से करें गणेश जी का तिलक, पीले रंग के वस्त्र पहनने से घर में आएगा गुड लक

Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।