1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Health Rashifal 2023: तुला और मेष राशि वालों को साल 2023 में रहना होगा सावधान, बिगड़ सकती है सेहत, जानें अपनी राशि का हाल

Health Rashifal 2023: तुला और मेष राशि वालों को साल 2023 में रहना होगा सावधान, बिगड़ सकती है सेहत, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 31, 2022 09:36 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 01:34 pm IST

Health Rashifal 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2023। मेष से लेकर मीन राशि वालों तक की सेहत कैसी रहेगी।

 Health rashifal 2023- India TV Hindi
Health rashifal 2023 Image Source : INDIA TV

New Year 2023 Horoscope Predictions: साल 2023 का आगमन हो चुका है। ऐसे में हर कोई अपनी आंखों में नए सपने संजो रहा है। पूरी दुनिया ने नई उम्मीद के साथ नए साल का स्वागत किया है। सभी व्यक्ति जानने के लिए इच्छुक है कि उनके लिए 2023 क्या-क्या तोहफा लेकर आई है। भविष्य में उनका करियर कैसा रहेगा, आर्थिक स्थिति कितनी मजबूत होगी ये हर व्यक्ति जानना चाहता है। लेकिन जब तक सेहत साथ नहीं देगा तब तक न नाम कमाया जा सकता है और न ही पैसा। तो आज 1 जनवरी यानी नए साल के मौके पर आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं कि सेहत के लिहाज से सभी राशियों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा।

वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 ( Health Rashifal 2023)-

1. मेष राशि (Aries)

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए मिला-जुला रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से आपको ब्लडप्रेशर और सर्दी जैसी छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेगी। लेकिन घबराने की बात नहीं है जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। इस वर्ष आप बाहर का खाना कम करें नहीं तो इसकी वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज करें जैसे- रनिंग, स्ट्रेचिंग, खेल कूद, मेडिटेशन। इसके अलावा हेल्दी खाना खाएं, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे।

2. वृष राशि (Taurus)

स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द आदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष आप ज्यादा लाहपरवाही न करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको ज्यादा गुस्सा भी आएगा, जिसकी वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती है। फास्ट फूड कम करें, ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कराते रहें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि

इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने। आपके गुस्से में वृद्धि होगी, जिसकी वजह से आपको हाई ब्लडप्रेशर, सिर दर्द आदि जैसे समस्याएं हो सकती है। खासतौर पर अपने घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिससे आपको दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अपने स्वास्थ्य से संबंधित हल निकालने के लिए आपको नियमित मेडिटेशन करना चाहिए, खान-पान और अपने आस पास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

4.कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। लगभग शुरू के चार महीने तक सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जरूरत से अधिक उठाने और रखने वाले काम करने से बचें वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। पेट संबंधी समस्या से बचने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने वजन को भी कंट्रोल में रखें। सेहत के साथ-साथ साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखें।

5. सिंह राशि (Leo)

सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम का प्रेशर अधिक रहने की वजह से इस साल आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। काम के साथ-साथ आराम का भी ख्याल रखें। साथ ही इस साल अपनी निजी और बिजनेस लाइफ में तालमेल बिठाकर चलेंगे तो ही अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर बाहर का खाने से बचें। जो लोग शरीर से मोटे हैं उन्हें सुस्ती और अनिद्रा से जुड़ी दिक्कतों से दो- चार होना पड़ सकता है।

6. कन्या राशि (Virgo)

virgo
Image Source : INDIA TVकन्या राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। इस वर्ष आपको कन्धों में दर्द, जोड़ों में दर्द आदि जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिन लोगों को शुगर संबंधी समस्या है वह अपनी सेहत का ख्याल रखें। लेकिन चिंता न करें समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए फ्रेश सब्जी और फ्रेश जूस पीएं। आलस छोड़कर, अपने दिनचर्या में बदलाव करें। रोज थोड़ा पैदल चलें।

7. तुला राशि (Libra)

इस नए साल में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा काम आपकी सेहत को बिगाड़ेगा, आपको पेट से संबंधित दिक्कतें आएंगी, आपका वजन बढ़ सकता है, कोलेस्ट्रोल की परेशानी होगी, जिससे बचने के लिए आपको बाहर का तला हुआ खाना कम करना होगा। लंबे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का उपचार किसी अच्छे डॉक्टर से कराएंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य कि दृष्टि से यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अगर जीवनसंगिनी गर्भवती है तो उसको हमेशा चेक अप करवाएं, जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। आप अपने स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए खान-पान का ध्यान रखें, अपने जिम ट्रेनर की सलाह लें। साथ ही जितना हो सके उतना आप अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

9. धनु राशि (Sagittarius)

सेहत के लिहाज से आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे। आप अपने कारोबार की परेशानियों से चिंता मुक्त रहेंगे और बाकी छोटी मोटी जो परेशानियां है उनसे भी आप जल्द मुक्त हो जाएंगे। आप हमेशा खुश रहेंगे और खान-पान का ध्यान रखेंगे। यदि आप अपने पिछले वर्ष में किसी कारण के दर्द से परेशान थे तो इस साल आपको उस दर्द से मुक्ति मिलेगी। आपके अंदर एक नई उर्जा का संचालन होगा।

Horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि

10. मकर राशि (Capricorn)

आपके स्वास्थ्य के लिए का यह साल मिला-जुला रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें ज्यादा लापरवाही न करें, ज्यादा टेंशन न लें जिसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए काम करने के साथ-साथ आपको आराम की भी जरूरत है। अपने खान-पान का ध्यान रखें, फ्रेश फ्रूट, वैजीटेबल्स और जूस पीएं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

सेहत के मामले में यह साल आपका सामान्य रहेगा। इस वर्ष आपको गले में दर्द, सिर में दर्द, कमर में दर्द, पैरो में दर्द आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा। ज्यादा गुस्सा आने से भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा और कार्य में दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा की आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। खान-पान में तला हुआ खाना कम करें जिसे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साल के अंत तक आपको सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

12. मीन राशि (Pisces)

इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आप अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि से आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। बाहर का खाना खाने से बचें जैसे की मसालेदार खाना। आप अपने परिवार वालों के साथ जितना हो सके उतना हंसी-मजाक करें उनके खान–पान का ध्यान रखें। उन्हें फ्रेश वेजिटेबल खिलाएं, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

वास्तु टिप्स: इस दिशा में बनवाएं होटल का किचन, धन लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, होगा मुनाफा ही मुनाफा

इस दिन है नए साल की पहली एकादशी, इन उपायों को करने से संतान को मिलेगी अपार सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।