1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Monthly Horoscope February 2023: कर्क राशि वाले फरवरी में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर रहें सावधान

Kark Monthly Horoscope February 2023: कर्क राशि वाले फरवरी में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर रहें सावधान

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 01, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:41 pm IST

Kark monthly Horoscope February 2023: कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा और किन उपायों के साथ वो महीना और भी बेहतर कर सकते हैं इन सभी सवालों के जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

कर्क मासिक राशिफल- India TV Hindi
कर्क मासिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Cancer  monthly Horoscope in hindi February 2023 कर्क मासिक राशिफल फरवरी 2023: कर्क राशि वालों के लिए ये महीना कैसा रहेगा ये हम आपको बताएंगे लेकिन पहले ये जान लेते हैं कर्क राशि किन लोगों की होती है? जिनका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच होता है उनकी सूर्य राशि कर्क होती है। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं फरवरी का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा होगा। 

कर्क मासिक राशिफल Kark monthly Horoscope 

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातकों को इस माह अपने स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी। किसी के बहकावे में आने से बचें और कोई भी फैसला अपने विवेक से लें। कार्यक्षेत्र में किसी से भी ऊटपटांग बातें करने से बचें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। साथ ही किसी भी काम की जिम्मेदारी दूसरों के भरोसे लेने से बचें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि व भवन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो माह के दूसरे सप्ताह के बाद लेना बेहतर रहेगा। 

यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा और परिजनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान व्यापार की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। जो लोग परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले कोर्ट-कचहरी के बाहर सुलझने से सुकून महसूस होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और मुश्किल समय में आपका लव पार्टनर आपकी परछाई बनकर आपके साथ खड़ा रहेगा।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Monthly Horoscope February 2023: लव, करियर, हेल्थ के हिसाब से कैसा रहेगा फरवरी का महीना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Mithun monthly Horoscope February 2023: फरवरी में मिथुन राशि वालों को मिलेगा उनकी मेहनत का फल

Vrishabha monthly Horoscope February 2023: फरवरी में वृष राशि वालों को रहना होगा सावधान, वरना...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।