1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: इस हफ्ते सिंह राशि वाले व्यापारियों को है सकता है भारी नुकसान

Singh Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: इस हफ्ते सिंह राशि वाले व्यापारियों को है सकता है भारी नुकसान

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 04, 2023 02:56 pm IST,  Updated : May 13, 2026 06:28 pm IST

Leo Weekly horoscope 6th to 12th February 2023 सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए साप्ताहिक राशिफल।

Leo Weekly horoscope - India TV Hindi
Leo Weekly horoscope Image Source : INDIA TV

Leo Weekly horoscope 6th to 12th February 2023 सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 फरवरी 2023: सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से वो इसे और अच्छा कर सकते हैं। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं  सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल।

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको परिवार के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य से संबंधित कोई समाचार मिलेगा। आर्थिक जीवन में इस सप्ताह आप खुद को रोमांचक नई परिस्थितियों में पाएंगे। इससे न केवल आपको अच्छे स्तर पर आर्थिक लाभ होगा बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी। यदि आप लंबे समय से किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह उसके पूरे होने के आसार हैं। क्योंकि संभावना है कि आपको उनके घर जाने का अवसर प्राप्त होगा या यह भी संभव है कि वह अचानक आपके घर आ जाएं। इससे आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाने का मौका मिलेगा। 

इस सप्ताह की शुरुआत में किसी पुराने निवेश की वजह से व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप आने वाली हर विपरीत परिस्थिति के लिए पहले से ही खुद को तैयार कर लें। 

इस सप्ताह छात्रों को अपने पाठ या विषयों को समझने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में न चाहते हुए भी आप अपने अहंकार के आगे किसी की मदद लेने से बचेंगे। हालांकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको बड़ों की मदद लेने की जरूरत होगी।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Gemini Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: मिथुन राशि वाले आर्थिक समस्या से बचने के लिए इस हफ्ते अपनाएं ये उपाय

शनिवार को इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, शनि देव की मिल सकती है कृपा दृष्टी

13 फरवरी से सूर्य-शनि की युति, इन 6 राशियों को मिलेगा राजयोग का फल, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।