1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Libra Weekly Horoscope 10-16 October 2022: तुला राशि वाले इस हफ्ते इस एक चीज पर दें ध्यान, मिलेगी सफलता

Libra Weekly Horoscope 10-16 October 2022: तुला राशि वाले इस हफ्ते इस एक चीज पर दें ध्यान, मिलेगी सफलता

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 09, 2022 09:00 am IST,  Updated : Oct 09, 2022 09:00 am IST

Libra Weekly horoscope 10-16 October 2022: जानिए तुला राशि वालों का आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से आप ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं।

Libra Weekly horoscope- India TV Hindi
Libra Weekly horoscope Image Source : INDIA TV

Libra Weekly Horoscope 10-16 October 2022 तुला साप्ताहिक राशिफल:  इस हफ्ते की शुरुआत में ही चन्द्रमा के छठे भाव में होने से आपको ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। इसके लिए अच्छा खानपान लेते हुए, आपको फल और ह्री पत्तेदार सब्जियां खाने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह खासतौर से अंत में चन्द्रमा के नवम भाव में प्रवेश करने पर निश्चित तौर पर, आपकी विपरीत वित्तीय स्थिति में सुधार होने के योग बनेंगे।

परंतु इस दौरान आप वो ख़र्चा भी कर सकेंगे, जिसे करने में आप पूर्व में असफल थे। इससे आपके ख़र्चों में भी इज़ाफा होने की आशंका रहेगी। ऐसे में धन के प्रति ज़रा भी लापरवाही आपके लिए, नुक़सानदेह सिद्ध हो सकती है। अपने उन रिश्तेदारों या दोस्तों से आपको इस सप्ताह बातचीत और संपर्क करने में मदद मिलेगी, जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है। क्योंकि ये समय आपको अपने पुराने रिश्तों को पुनः विकसित करने और उसमे सुधार करने के लिए विशेष अच्छा सिद्ध होने वाला है। 

इस सप्ताह छठे भाव में उपस्थित चन्द्रमा आपके शत्रुओं और विरोधियों की हर चाल को परास्त करते हुए, उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में जहां आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा, तो वहीं आपको अपनी पूर्व की मेहनत के अनुसार अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी। इसलिए अपने शत्रुओं से परेशान होने की जगह, केवल और केवल खुद को अपने लक्ष्यों के प्रति ही केंद्रित रखने का प्रयास करें। मनुष्य की तस्वीरें उसके जीवन का दिलचस्प पहलू होती हैं। ऐसे में कई छात्र इस सप्ताह अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर पुरानी ख़ुशनुमा यादों में एक बार फिर से खो सकते हैं। जिसके चलते उनका बहुत-सा वक्त भी ज़ाया होने की आशंका है। ऐसे में इस बात का शुरुआत से ही ध्यान रखें। 

उपाय: शुक्रवार के दिन अपने मंदिर में देवी दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)

ये  भी पढें - 

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर इन उपायों को करके मिलेगा प्यार, बेशुमार धन और सुख समृद्धि, जानिए मंत्र और पूजा विधि

Vastu shastra: झाड़ू पर गलती से भी लग जाएं पैर तो करें ये उपाय, वरना घर में पसर जाएगी दरिद्रता, एक-एक निवाले को हो जाएंगे मोहताज

Shani Shubh Sanket: इन लोगों पर शनिदेव बरसाते हैं हमेशा अपनी कृपा, पैसों और खुशियों से भर देते हैं इन राशियों का जीवन

Chanakya Niti: सांप की तरह जहरीले होते हैं ये लोग, भूलकर भी न करें इनकी मदद वरना मौका पाते ही कर देंगे आप पर वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।