1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. चंद्रमा की स्थिति प्रेम जीवन में लाएगी बहार, 3 राशियों को पार्टनर से मिल सकता है सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

चंद्रमा की स्थिति प्रेम जीवन में लाएगी बहार, 3 राशियों को पार्टनर से मिल सकता है सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 29, 2026 06:18 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 06:18 am IST

चंद्रमा आज नीच राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेंगे जिसके चलते सोमवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद रह सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 29 जून के दिन चंद्रमा गुरु की राशि धनु में संचार कर चुके हैं। नीच राशि वृश्चिक से धनु में चंद्रमा का आना कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय कुछ राशियां बिता सकती हैं और साथ ही पार्टनर से सरप्राइज मिलने की भी संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष राशि 

मेष वालों भाग्य आज आपके साथ है अगर किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। लव लाइफ में पहले से ही हैं तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।    

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन सतर्क रहना होगा ऐसी बातें अपने साथी से न कहें जो उनको चुभती हैं। वाणी में जितनी मिठास रहेगी रिश्ता उतना ही मजबूत होगा।    

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुधार आज आ सकता है। पार्टनर से कोई अच्छा सरप्राइज मिलने के भी आसार हैं।    

कर्क राशि 

कर्क राशि के छठे भाव में आज चंद्रमा रहेंगे। इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए, किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव हुआ है तो उन्हें मनाने की कोशिश करें।     

सिंह राशि 

आपके प्रेम भाव में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे इसलिए दूरियां नजदीकियों में बदल सकती है। अपनी दिल की बातों को पार्टनर आपके सामने रख सकता है साथ ही अच्छा सरप्राइज मिलने के भी आसार हैं।  

कन्या राशि  

कन्या राशि वाले आज घंटों लवमेट से बातें करते नजर आ सकते हैं। आपके दिल की बातें जुबां पर आएंगी जिससे पार्टनर का आप पर विश्वास बढ़ेगा।     

तुला राशि 

इस राशि के जातक आज पार्टनर को रिझाने के प्रयास करते देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों को पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने का मौका मिल सकता है।     

वृश्चिक राशि

लव लाइफ में आपकी वाणी कितनी महत्वपूर्ण है ये आज आप समझ सकते हैं। आपकी कोई बात पार्टनर के दिल को छु सकती है और नजदीकियां बढ़ सकती हैं।   

धनु राशि 

चंद्रमा आज के दिन आपकी राशि में रहेंगे इसलिए प्रेम और वैवाहिक संबंधों में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर से कोई अच्छा सरप्राइज गिफ्ट मिलने के भी आसार हैं।  

मकर राशि 

लव लाइफ में जो परेशानियां पैदा हुई थीं उनका हल आज के दिन आपको मिल सकता है। कुछ लोग शाम के समय पार्टनर से मिलने का प्लान बना सकते हैं।    

कुंभ राशि 

कुंभ वालों के प्रेम जीवन में बहुत अच्छे परिवर्तन आज के दिन देखने को मिलेंगे। इस राशि के कुछ सिंगल जातक आज के दिन मिंगल भी कर सकते हैं।     

मीन राशि 

मीन वाले किसी के बहकावे में आकर आज पार्टनर पर शक करने से बचें। ऐसा करेंगे तो प्रेम जीवन में दूरियां पैदा हो सकती हैं।    

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सूर्य और चंद्रमा के बीच 29 जून को बनेगा समसप्तक योग, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में 3 राशियों को मिल सकती है उन्नति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।