1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: इस सप्ताह बढ़ेगा करियर का ग्राफ

Meen Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: इस सप्ताह बढ़ेगा करियर का ग्राफ

 Written By: Anil Thakkar, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 17, 2023 02:15 am IST,  Updated : Jan 17, 2023 02:15 am IST

Meen Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 मीन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मीन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Meen Saptahik Rashifal - India TV Hindi
Meen Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Meen Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023- मीन साप्ताहिक राशिफल: आपके चंद्र राशि के मुताबिक शनि बारहवें भाव में मौजूद हैं। इसके प्रभाव से इस सप्ताह खुद को अपनी सेहत के प्रति सावधान रखते हुए, छोटी से छोटी समस्या को लेकर भी लापरवाही न बरतें। यदि आपको कोई समस्या परेशान कर भी रही है तो, अपने घर पर ही उसका इलाज करने की जगह, आपको किसी अच्छे डॉक्टर से तुरंत उसका उपचार कराने की जरूरत होगी।

आपके चंद्र राशि के मुताबिक हानिकारक ग्रह केतु आठवें भाव में मौजूद हैं और अगर आपके आर्थिक भविष्यफल की माने तो आपकी राशि के जातकों को एक ख़ास सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार पर ना ही दें और ना ही किसी से उधारी लें। क्योंकि ये समय आपको, धन लाभ होने की प्रबल संभावना दर्शा रहा है। जिसके कारण आप अपने जानने वालों को, उधारी पर धन देने का मन बना सकते हैं। यदि आप फैमिली बिज़नेस करते हैं तो, उसमें आपको इस सप्ताह मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।

इसके अलावा यदि अपने हाल ही में परिवार के साथ मिलकर कोई बिजनेस स्टार्ट किया है तो, आपको एक बार में सारा निवेश करने से बचना चाहिए और धीरे-धीरे करके सही सोच-समझ से ही निवेश करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे ही आपको अपने घर के लोगों के साथ, अपने संबंध बेहतर करने और उनकी मदद से सही निर्णय लेने में सफलता मिल सकेगी। इस सप्ताह आपका मन कई चीजों के कारण भ्रमित हो सकता है। परन्तु यदि तमाम समस्याओं के बावजूद भी अगर आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो, निश्चित रूप से क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी इसलिए अपने मन पर नियंत्रण रखें और खुद को सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करें।

इस सप्ताह कई छात्रों का करियर का ग्राफ अचानक से ऊंचाईयों पर पहुंचता दिखाई देगा। जिसकी वजह से घर-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। साथ ही घर के बड़ों से आपको आशीर्वाद के रूप में शिक्षा की कोई ऐसी सामग्री मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतज़ार था।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vrishchika Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: वृश्चिक राशि वालों के करियर में इस सप्ताह आ सकता है ये बदलाव

Makar Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: इस सप्ताह मकर राशि की आर्थिक हालात हो सकती खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।