1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Weekly Horoscope 19-25 September 2022: मीन राशि वाले इस हफ्ते कारोबार में सोच-समझकर लें फैसला

Meen Weekly Horoscope 19-25 September 2022: मीन राशि वाले इस हफ्ते कारोबार में सोच-समझकर लें फैसला

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 18, 2022 09:15 am IST,  Updated : Sep 18, 2022 09:15 am IST

Meen Weekly Horoscope 19-25 September 2022 मीन साप्ताहिक राशिफल: जानिए मीन राशि वालों का आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से आप ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं।

Meen Weekly Horoscope- India TV Hindi
Meen Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Meen Weekly Horoscope 19-25 September 2022 मीन  साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सातवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की उपस्थिति होने के कारण, आपको दूसरों की आलोचना में अपना ज्यादातर समय और ऊर्जा बर्बाद करने से बचना होगा क्योंकि इस बात को आपको समझने की इस समय सबसे अधिक जरूरत रहने वाली है कि इसका बुरा असर आपकी छवि के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए सकारात्मक सोचें और अपनी वाणी में भी मधुरता लेकर आएं। इस राशि के कारोबारी इस सप्ताह निवेश करने के बारे में सोचते रहेंगे। लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि कोई भी जोख़िमभरा या गैरकानूनी निवेश न करें। अन्यथा आप खुद को किसी बड़े पचड़े में फँसा देंगे। साथ ही, साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस समय अच्छा धन लाभ होने की संभावना बनती दिखाई दे रही हैं। 

इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आने का प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस दौरान परिवार की कोई पुरानी एल्बम या कोई पुरानी तस्वीर आपके और परिवार की पुरानी यादों को ताज़ा करेगी और आप उस संदर्भ में पुरानी स्मृतियों को याद करेंगे। आपके लिए ये हफ्ता करियर के लिहाज़ से अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस दौरान आपको अपने किसी विकार से निजात मिल सकेगी जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र पर पहले से अधिक मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, प्रयास करते दिखाई देंगे। 

इस सप्ताह चंद्रमा आपके पांचवें भाव में विराजमान होगा, इसलिए जो कुछ न कुछ नया सीखते रहेंगे, उनकी बौद्धिक क्षमता बेहतर हो सकेगी, बाकी उसके अलावा अन्य छात्रों को अपनी क्षमता में गिरावट के साथ-साथ कई हानिकारक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: गुरुवार के दिन उपवास/व्रत करें। 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Mesh Weekly Horoscope 19-25 September 2022: पैसों के मामले में बेहद खास रहेगा मेष राशि वालों का सप्ताह

Vrishabha  Weekly Horoscope 19-25 September 2022: वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते रहना होगा सावधान, वरना..

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।