1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सफलता चूमेगी कदम जब शनि चलेंगे सीधी चाल, 28 नवंबर से ये 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल

सफलता चूमेगी कदम जब शनि चलेंगे सीधी चाल, 28 नवंबर से ये 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 17, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 01:19 pm IST

Shani Margi 2025: कहते हैं जब भी शनि चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अब जल्द ही शनि मार्गी होने जा रहे हैं यानी अपनी सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जानिए इससे किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

shani dev- India TV Hindi
सफलता चूमेगी कदम जब शनि चलेंगे सीधी चाल Image Source : CANVA

Shani Margi 2025: शनि देव 28 नवंबर 2025 को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होती ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो भी काम आपके अटके हुए थे वो धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर ये समय 4 राशियों के लिए किसी राजयोग से कम नहीं रहेगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिनके दिन फिरने वाले हैं।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

शनि के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। लंबे समय से अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: धन प्राप्ति के योग बनेंगे

सिंह राशि वालों के लिए भी शनि की सीधी चाल बेहद सकारात्मक दिखाई दे रही है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा हो सकता है।

मकर राशि: लाभ ही लाभ मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए भी शनि की सीधी चाल लाभकारी साबित होगी। आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाएगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं उसमें सफलता मिलेगी। पुराने निवेशों से भी लाभ मिल सकता है।

मीन राशि: नौकरी और बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी

मीन राशि वालों के लिए भी शनि की सीधी चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सुख-समृद्धि की गारंटी चाहते हैं तो इन 5 बातों को कभी न करें शेयर, जया किशोरी ने बताया इन्हें बर्बादी का कारण

घर में बार-बार आ रहे हैं खटमल तो हो जाएं सावधान, भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं का देते हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।