1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Scorpio Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: सही लोगों पर करना सीखें भरोसा, बेहद करीबी से मिल सकता है धोखा

Scorpio Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: सही लोगों पर करना सीखें भरोसा, बेहद करीबी से मिल सकता है धोखा

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Sweety Gaur
 Published : Aug 21, 2022 08:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 08:00 pm IST

Scorpio Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: चंद्र राशि के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Scorpio Weekly Horoscop- India TV Hindi
Scorpio Weekly Horoscop Image Source : INDIA TV

Highlights

  • काम और आराम के बीच में सही संतुलन रहेगा
  • बीमारियों से परेशान लोगों को राहत मिलेगी

Scorpio Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August:  (वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022): चंद्र राशि के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

इस सप्ताह आपके लिए काम और आराम के बीच में सही संतुलन स्थापित करना बेहद आवश्यक होगा। ऐसे में यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस समय आप उससे पूरी तरह निजात पाने में सफल रहेंगे। क्योंकि ग्रहों की अनुकूल दृष्टि, आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करेगी और उस दौरान आप अच्छा स्वास्थ्य भोगेंगे। मानसिक रूप से भी आप संतुलित होंगे। इस दौरान आपकी खाने की आदतें और दैनिक जीवन शैली में भी सुधार होगा। 

हालांकि राहु की षष्ठम भाव में उपस्थिति होने से इस सप्ताह आप किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए, न चाहते हुए भी उसपर अपना बहुत सा धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको बाद में परेशानी होगी। इसलिए दूसरों पर धन खर्च करते समय थोड़ा समझदारी से काम लेना ही, आपके लिए इस समय सबसे अधिक बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह जितना संभव हो, अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। 

Virgo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: नशे की बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा, शनि देव की करें पूजा

Scorpio Weekly Horoscop
Image Source : INDIA TVScorpio Weekly Horoscop

क्योंकि ये बात आप भी जानते हैं कि घर के बच्चे ही कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का वो स्रोत होते है, जिनके साथ समय बिताते हुए आप भी अपनी हर समस्या को कुछ समय के लिए भूल सकते हैं। सप्ताह के अंत में चन्द्रमा के दशम भाव में होने पर कार्यस्थल पर हर चीज आपके विरुद्ध जाएगी, जिसके चलते आपके वरिष्ठ अधिकारी और आपके बॉस भी आप से नाराज़ हो सकते हैं। इससे आपका मनोबल कमज़ोर होगा और आप अपने करियर में आगे बढ़ने से भर्मित भी हो सकते हैं।

 आपकी राशि के छात्रों के अनुसार बुध के एकादश भाव में होने से, जो लोग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए है ये सप्ताह अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। उसके बाद ही उन्हें उपलब्धियों की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। इस दौरान यदि किसी भी विषय को समझने में परेशानी आए तो आप अपने बड़े भाई-बहन या अपने शिक्षकों की मदद ले सकते हैं। 

उपाय: अपने पास हमेशा एक लाल रंग का रुमाल रखें।

Leo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: आर्थिक तंगी का होगा समाधान, धन के देवता कुबेर की बरेसगी कृपा

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।