1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Weekly Horoscope 05-11 September 2022: सिंह राशि वालों को नौकरी में उठानी पड़ सकती है परेशानी, चिंता बढ़ेगी

Singh Weekly Horoscope 05-11 September 2022: सिंह राशि वालों को नौकरी में उठानी पड़ सकती है परेशानी, चिंता बढ़ेगी

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 03, 2022 11:11 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 11:11 pm IST

Singh Saptahik Rashifal 05-11 September 2022: आइए जानते हैं सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।
  • कार्यक्षेत्र पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

Singh Saptahik Rashifal 05-11 September 2022:  इस सप्ताह चंद्रमा के चौथे भाव में होने के कारण आपके स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहेगा जिससे आपके आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी। अपनी बेहतर सेहत के कारण, आप अपने साथ-साथ अपने घरवालों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखेंगे। ऐसे में,आप इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि वे नियमित रूप से संतुलित खानपान का सेवन करें, साथ ही ठंडी चीज़ों को खाने से बचें। घर की ज़रूरतों को देखते हुए इस सप्ताह आप बिना सही योजना बनाए अपने जीवनसाथी के साथ घर के लिए कई कीमती सामान की खरीदारी करते हुए धन खर्च कर सकते हैं। इससे भविष्य में आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं, साथ ही आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी। 

Singh Weekly Horoscope
Image Source : INDIA TVSingh Weekly Horoscope

इस सप्ताह आपको ये बात समझनी होगी कि आपको अपना कुछ वक़्त घर के बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए क्योंकि चंद्रमा पांचवें भाव में स्थित होगा। चाहे फिर इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े, क्योंकि ऐसा करके ही आप उनके मन में चल रही बातों को समझने और उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल होंगे। 

नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि संभव है कि आप न चाहते हुए भी कोई ऐसी गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स से डांट पड़ सकती है। इस सप्ताह अपने गुरुओं के ज्ञान का लाभ उठाते हुए, उनकी मदद व सहयोग लेने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं क्योंकि इस दौरान उनका ज्ञान और अनुभव ही आपको विषयों को समझने में आपकी मदद करेंगे, जिससे आप भविष्य की हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

 Karka Weekly Horoscope 05-11 September 2022: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दिमाग और मन को रखना होगा शांत

vastu shastra: घर में इस वजह नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, हो जाएं सावधान

Vastu Tips For Mor Pankh: इस दिशा में मोरपंख रखने से घर में होती है धन की बरसात, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

Vastu Tips: अपने घर में लगाएं ये खास पौधे, बीमारियां रहेंगी दूर, खूब आएगी संपन्नता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।