Taurus Weekly Horoscope 24th to 30th October 2022 (साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अक्टूबर 2022): इस बार नया सप्ताह दिवाली वाले दिन से शुरू हो रहा है, ऐसे में नया सप्ताह किन लोगों के लिए अच्छा रहेगा और किन लोगों के लिए ये दिवाली कष्टकारी होने वाली है, साथ ही किन उपायों से आप ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं, इन सभी सवालों के जवाब जानिए
इस सप्ताह उच्च स्तर के लोगों से संबंध बनेंगे। कुछ चिंताएं आपको परेशान करेंगी। इस सप्ताह आपके करियर के लिए आकस्मिक यात्रा हो सकती है। दिल को छू लेने वाली पुरानी घटनाएं दिमाग पर असर करेंगी। सोमवार व मंगलवार को रुके हुए कार्यों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में खर्च संभव है।
बुधवार और शुक्रवार को आप भौतिक सुख-सुविधाओं के संग्रह को लेकर चिंतित रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। घर में किसी की खराब सेहत से मन अशांत रहेगा। आय से अधिक व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को अशांत करेगा।
संपादक की पसंद