1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 9 December 2023: प्यार करने वालों को मिलेगा अपनी दिल की बात कहने का गोल्डन चांस, पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Horoscope 9 December 2023: प्यार करने वालों को मिलेगा अपनी दिल की बात कहने का गोल्डन चांस, पढ़ें आज का लव राशिफल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Dec 09, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 06:00 am IST

Love Horoscope 9 December 2023: आज का दिन (9 दिसंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और आप इस दिन को और कैसे बेहतर बना सकते हैं, जानते हैं अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से।

Love Horoscope- India TV Hindi
Love Horoscope Image Source : INDIA TV

Love Horoscope 9 December 2023: आज का दिन (9 दिसंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से।

मेष लव राशिफल: MESH LOVE RASHIPHAL

आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ समय बिताएं। कामदेव आज आप पर मेहरबान है और आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें।

वृषभ लव राशिफल: VRISHABH LOVE RASHIPHAL

परिवार को लेकर आप हमेशा भावुक रहते हैं और यही वजह है कि पिता या शिक्षक पर आया संकट आपको परेशान कर सकता है। पहले से बनाई गयी यात्रा की योजना आपको निजी कारणों से रद्द करनी पड़ेगी। अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है। याद रखें प्रेम संबंधों में आयी गलतफहमियों को रबर की तरह न खींचे बल्कि इन मतभेदों को जल्द से जल्द दूर करें।

मिथुन लव राशिफल: MITHUN LOVE RASHIPHAL

आज आप किसी स्पेशल व्यक्ति के रूप रंग व आकर्षण से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में बड़े कदम उठाने के लिए दृढ संकल्प के साथ साथ ध्यान को केंद्रित होना बेहद ज़रूरी होता है। अपने अहंकार को छोड़कर इस समय पूरे जोश से रोमांटिक जीवन के इन लम्हों का स्वागत करें। अब वक्त आ गया है पार्टी करने का, आज सारा समय उल्लास और आनंद से भरा है। आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे। आप पूरे जोश में है और अपने साथ के साथ नजदीकी का आनंद ले रहे हैं। कामुकता विपरीत लिंग को आकर्षित करने का एक तरीका है।

कर्क लव राशिफल: KARKA LOVE RASHIPHAL

दादा, नाना और अन्य बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ आप जीवन का हर सुख पा सकते हैं। अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।

सिंह लव राशिफल: SIMHA LOVE RASHIPHAL

आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रिये/प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा। बड़े भाई बहन से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप अपना समय अपने से छोटे लोगों और बीमारों की देखभाल में व्यतीत करेंगे। आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।

कन्या लव राशिफल: KANYA LOVE RASHIPHAL

आप अपनी योग्यताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपके बॉस, वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम को पहचान रहे हैं। प्रेम जीवन और रोमांस में आयी समस्याएं आपके सम्बन्ध को कमजोर नहीं कर पाएंगी बल्कि इससे आप दोनों और भी नजदीक आएंगे। अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमेंटिक और क्या हो सकता है? बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।

तुला लव राशिफल: TULA LOVE RASHIPHAL

बात चाहे कुछ नया सिखने की हो या रोमांस की, आप हर चीज़ में माहिर हैं। रोमांच और अंतरंगता भरे इन पलों को आपके दिल में संजों कर रखें। आज आप अपने भाई, बहन या सलाहकार के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं बस दुर्घटना से सावधान रहें। चाँद की बदलती दिशा आपके जीवन के हर पहलू पर प्रभाव डाल सकती है। आज आप खुशियों और संतुष्टि का समान रूप से अनुभव करेंगे। अपनी भावनाओं को विनम्रतापूर्वक तरीके से व्यक्त करें इससे आपको अपने बीच के मतभेदों को दूर करने में मदद मिलेगी। गलत इंसान पर भरोसा करने के बाद ही सही इंसान पहचानने की समझ आती है।

वृश्चिक लव राशिफल: VRISHCHIK LOVE RASHIPHAL

आज आप प्रेम के मूड में हैं और यौन सुख के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अपने साथी को पहले पैंपर करना न भूलें। शॉपिंग या पसंदीदा फिल्म देखा कर माहौल को हल्का करें। जीवन के अच्छे पहलुओं पर नज़र डालें और उसके बाद अपने भविष्य की तैयारी शुरू करें। अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं। दोनों साथ में कोई फिल्म देखें, लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ या कॉफ़ी पियें। इस समयअपने साथी को रिझाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके रिश्ते ने नयी जान डाल दे।

धनु लव राशिफल: DHANU LOVE RASHIPHAL

व्यापार में लाभ आपके खुशनुमा जीवन को और भी रंगीन कर देगा। आप अपने रोमांटिक संबंधों में बदलाव महसूस करेंगे ऐसे में अपने जीवनसाथी की बात को ध्यान से सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें। विवाह या कोई नया रिश्ता भी आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है। किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास सोचें।

मकर लव राशिफल: MAKARA LOVE RASHIPHAL

इश्क़ में आप ऐसे मोड़ पर आ चुके हैं जहाँ आपको अपने प्यार का प्रदर्शन नहीं करना पड़ता बल्कि आपका महबूब आपकी आँखों की भाषा भी समझ लेता है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। दुश्मनों के साथ विवाद या बाधाएं आपको प्रभावित नहीं कर सकते। आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है।

कुंभ लव राशिफल: KUMBHA LOVE RASHIPHAL

आपका आर्थिक और रोमांटिक जीवन आनंद व मनोरंजन से भरा हुआ है। रोमांस में आपको केवल आगे बढ़ने की ज़रूरत है, आपका साथी स्वयं आपके नजदीक आएगा। बुद्धिमता और रचनात्मकता भरे इस दौर का पूरा अवसर उठायें जो आपको स्वप्न लोक में ले जायेगा। अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी। घरेलू जीवन मे कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं। रिश्ते मे गलतफहमियां कोई बड़ी बात नहीं हैं किन्तु उन गलतफहमियों से अपने रिश्ते मे कोई अंतर न आने देना बड़ी बात हैं।

मीन लव राशिफल: MEENA LOVE RASHIPHAL

आज आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आपको उदासीन महसूस होगा। अपने दिल की सुनें और मन की बातों को शोना के साथ ज़रूर बांटे। आपके लिए आपका निवास स्वर्ग है और अब इसे मरम्मत और नवीकरण की ज़रूरत है। एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। लोगों पर विश्वास करना सीखें।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023: मार्गशीर्ष माह में कब रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत? यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

कमाल की है अमृत संजीवनी विद्या, दैत्य गुरु शुक्राचार्य पलक झपकते कर देते थे असुरों को जिंदा, पढ़ें यह रोचक कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।