Tula Rashifal 4 May 2026: तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उत्तम रहेगा। आज छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश से भी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें, भविष्य की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे सफलता अवश्य मिलेगी। धन के मामले में दिन संतुलित है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन कुछ चीजों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। निवेश के लिए दिन अच्छा है खासकर यदि आप लंबी अवधि की योजना बना रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहित लोगों की खास से मुलाकात हो सकती है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: