1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्र और गुरु 7 नवंबर को करेंगे गोचर, इन राशि के जातकों के लिए बन रहा राजयोग, सोने सी चमक उठेगी किस्मत

शुक्र और गुरु 7 नवंबर को करेंगे गोचर, इन राशि के जातकों के लिए बन रहा राजयोग, सोने सी चमक उठेगी किस्मत

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Bharti Singh
 Published : Nov 05, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 05:31 pm IST

शुक्र और गुरु का राशि गोचर 7 नवंबर को हो रहा है। शुक्र और गुरु का राशि परिवर्तन आपको जीवन में राजयोग बना रहा है। इन राशि के लोगों को धन लाभ और शुभ समाचार मिल सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

शुक्र और गुरु का गोचर- India TV Hindi
शुक्र और गुरु का गोचर Image Source : INDIA TV

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, जिसे ग्रह गोचर कहा जाता है। जब ये ग्रह राशियों में प्रवेश करते हैं तो कई ग्रहों का मिलन होता है और अलग-अलग तरह के राजयोग भी बनते हैं। नवंबर माह में दैत्यों के गुरु शुक्र धनु राशि में और गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में शुक्र और गुरु का एक दूसरे की राशि में होना परिवर्तन राजयोग बनाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मन के कारक गुरु इस समय वृषभ राशि में हैं, जो कि शुक्र की अपनी राशि है। वैभव, सौंदर्य और धन देने वाले शुक्र 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 28 दिसंबर तक यहीं रहेंगे। चूंकि धनु गुरु की राशि है, इसलिए गुरु और शुक्र का एक दूसरे की राशि में होना परिवर्तन राजयोग बनाएगा, जो कि इस राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होने वाला है। 

परिवर्तन राजयोग का राशियों पर प्रभाव

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। सिंह राशि में शुक्र पंचम भाव में और बृहस्पति दशम भाव में है। इस राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। गुरु और शुक्र की अच्छी स्थिति के कारण सुख, वैभव, मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। वहीं, जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र के कारण बन रहा राशि परिवर्तन योग काफी लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में शुक्र चतुर्थ और गुरु नवम भाव में रहेगा। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और खूब धन मिलने की संभावना है। घर में किसी सदस्य से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि, मकान, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र राशि परिवर्तन योग बहुत अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु सप्तम और शुक्र दूसरे यानी धन भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको जल्द ही धन से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा मिलने से अब आपकी चिंताएं खत्म होंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन में वृद्धि के योग हैं। अब से करियर से जुड़ी सभी चिंताएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 4 to 10 November 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का यह सप्ताह, जानें अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।