1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: सुबह इन कामों को कर, सफलता के शिखर पर पहुंच जाएंगे, कामयाबी देख शत्रु भी रह जाएंगे दंग

Chanakya Niti: सुबह इन कामों को कर, सफलता के शिखर पर पहुंच जाएंगे, कामयाबी देख शत्रु भी रह जाएंगे दंग

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 27, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 10:44 pm IST

Chanakya Niti: चाणक्य के मुताबिक सुबह का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। रोजाना सुबह उठने के बाद इन चीज़ों पर अम्ल किया तो सफलता आपके कदम चूमेगी

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारे काम बन जाते हैं।
  • जल्दी सोना और जल्दी उठना सफलता की पहली सीढ़ी है।
  • समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए इसका सदुपयोग करें।

Chanakya Niti: कहावत है जो इंसान समय का पक्का होता है, उसे कामयाब होने से कोई भी रोक नहीं सकता है। अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारे काम बन जाते हैं। चाणक्य का मानना है कि दिन की शुभ शुरुआत के लिए व्यक्ति को कुछ चीजों का जरूर पालन करना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है। वक्त की कीमत को समझने वाले जीवन में कभी असफल नहीं होते है। चाणक्य के मुताबिक रोजाना सुबह उठने के बाद इन बातों को फॉलो कर लिया तो आपकी सफलता निश्चित है।  

रोज़ाना जल्दी उठें

रात को देर से सोना और सुबह लेट उठना, आपकी सेहत और करियर दोनों के लिए बेहद नुकसानदायक है। चाणक्य कहते हैं कि जल्दी सोना और जल्दी उठना सफलता की पहली सीढ़ी है। सुबह जल्दी उठने से समय पर काम खत्म होने में आसानी होती है।

काम की शुरुआत प्लानिंग के साथ करें 

चाणक्य के अनुसार सुबह उठने के बाद दिन की प्लानिंग जरुर करें। जो इंसान अपने पूरे दिन के काम की प्लानिंग बना लेता है, उसे अपना लक्ष्य पाने में ज़्यादा दिक्कत नहीं आती। इससे समय की बर्बादी भी नहीं होगी औऱ तय समय पर सारे काम निपट जाएंगे।

Vastu Shastra: घर में इन कलर को कराने से छंट जाते हैं संकट के बादल, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

Vastu Tips: हल्दी से करें गणेश जी का तिलक, पीले रंग के वस्त्र पहनने से घर में आएगा गुड लक

 

समय का करें सदुपयोग 

जिसने समय की कदर नहीं की समय उसकी कदर नहीं करता है। ये सिर्फ एक मुहावरा नहीं है। बल्कि हर किसी की ज़िंदगी पर ये बात सही बैठती है। समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। कभी कोई काम कल पर न टालें। ऐसा करने पर व्यक्ति कामयाबी हासिल नहीं कर सकता। सफलता पाना है तो टाइम टेबल को फॉलों करें, इससे न सिर्फ सफलता बल्कि धन और सम्मान भी मिलेगा।

सेहत का रखें ध्यान 

चाणक्य कहते हैं कि स्वास्थ से कभी समझौता न करें, क्योंकि सेहत के प्रति लापरवाह होने पर बीमारियां घेर लेती है। रोगी व्यक्ति चाहकर भी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता। शरीर में फूर्ति होगी तभी काम करने में वो सक्षम होगा। इसलिए रोजाना योग, व्यायाम करें, पौष्टिक आराह ग्रहण लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर इन मंत्रों के जाप से मिलता है मनचाहा वर, पूरी होती है हर मुराद

Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म