1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Psychology: चाणक्य के अनुसार इन 5 बातों को शेयर करना है खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारना; जानें क्यों

Psychology: चाणक्य के अनुसार इन 5 बातों को शेयर करना है खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारना; जानें क्यों

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 18, 2026 02:05 pm IST,  Updated : May 19, 2026 06:39 am IST

Chanakya Niti Psychology: आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो भी इन 5 बातों को किसी से शेयर करता है उसे बाद में पछतावा जरूर होता है, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही संभल जाएं।

chanakya niti- India TV Hindi
चाणक्य ने कौन सी 5 बातें किसी से शेयर करने के लिए मना किया है Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti Psychology: हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई ऐसा खास मित्र या करीबी जरूर होता है जिससे वो अपने दिल की हर बात शेयर करता है। लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि आपके द्वारा शेयर की गई बातें कब एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे व्यक्ति तक पहुंच जाती है इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा पाते। लेकिन चाणक्य की मानें तो अपनी हर बात शेयर करना सही नहीं होता। मनुष्य के जीवन में 5 ऐसी बातें होती हैं जिन्हें हमेशा गुप्त रखना ही उसके लिए फायदेमंद साबित होता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी बाते हैं।

chanakya niti
Image Source : INDIA TVकहीं आप भी तो ये 5 बातें नहीं करते शेयर
 

अपनी आर्थिक स्थिति 

चाणक्य नीति के अनुसार, अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। आपके पास कितना पैसा है या हाल ही में अगर आपका कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है तो यह बात भी कभी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। दरअसल मनोविज्ञान कहता है कि जब आप अपनी धन हानि की बात दूसरों को बताते हैं तो लोग आपकी मदद करने की बजाय आपसे दूरी बनाने लगेंगे। वहीं दूसरी ओर यदि आपके पास बहुत पैसा है और इस बारे में भी आप दूसरों को बताते हैं तो आप अनजाने में ही अपने दुश्मनों को न्योता दे रहे होते हैं। 

जीवनसाथी का स्वभाव या आपसी कलह

अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो ही जाती है। लेकिन आपसी तनाव या कलह की बात किसी दूसरे से शेयर नहीं करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो भी पुरुष या महिला अपने घर की बातें या आपसी झगड़े बाहर वालों को बताते हैं तो वो अपना खुद का ही मान-सम्मान नष्ट कर रहे होते हैं। मनोविज्ञान कहता है कि घर की बातें बाहर शेयर करने से लोग भले ही आपके मुंह पर सहानुभूति दिखाने की कोशिश करें लेकिन पीठ पीछे वे आपका मजाक उड़ा रहे होते हैं। 

अपना सबसे बड़ा डर या कमजोरी 

हर इंसान की कोई न कोई कमजोरी जरूर होती है। लेकिन चाणक्य के अनुसार, इसे कभी किसी के सामने जाहिर न होने दें। आपकी कमजोरी का जानकर दुश्मन आपको परास्त करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आपने अपनी कमजोरी अपने सबसे खास दोस्त या करीबी को भी बता दी तो भविष्य में उससे अनबन होने पर वो आपकी इस कमजोरी का लाभ भी उठा सकता है। 

भविष्य की योजनाएं 

चाणक्य अनुसार, आप भविष्य में यदि कुछ बड़ा करने जा रहे हैं तो उसके बारे में भी कभी किसी को न बताएं - जैसे कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं या कोई प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं। जब तक आपका काम पूरा न हो जाए तो इसका जिक्र कभी किसी से न करें। अगर आप पहले ही अपनी योजनाओं का ढिंढोरा पीट देंगे तो कोई न कोई आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश जरूर करेगा।

अपमान या धोखा

यदि आपका किसी ने अपमान किया है या आपको धोखा दिया है तो ये बात भी किसी से शेयर न करें। मनोविज्ञान के अनुसार आपके अपमान या धोखा मिलने की बात जानकर समाज आपको कमजोर या बेचारा समझने लगता है। जिससे हर कोई आपकी काबिलियत पर ही शक करने लग जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Khatarnak Rashiyan: माफी नहीं...सीधे बदला! जानें किन राशियों के लोग कभी नहीं भूलते अपना अपमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म